50MP कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Phantom X के स्पेसिफिकेशन लीक, पोस्टर्स भी आए सामने

लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Tecno Phantom X में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 जून 2021 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom X में मिलेगा 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले
  • Tecno Phantom 9 का सक्सेसर हो सकता है टेक्नो फैंटम एक्स
  • फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से हो सकता है लैस

फोन में मिल सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Tecno Phantom X स्मार्टफोन Tecno कंपनी का आगामी फोन हो सकता है, जो कि साल 2019 जुलाई महीने में लॉन्च Tecno Phantom 9 का सक्सेसर हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई हैं। वहीं रेंडर्स के जरिए फोन के डिज़ाइन की झलक मिलती है। लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, हीलियो प्रोसेसर और 4,700 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। वहीं, रेंडर्स के जरिए सामने आए डिज़ाइन में सेल्फी के लिए कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है। वहीं, इन पोस्टर में फोन के दो कलर ऑप्शन की झलक दिखी है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर Tecno Phantom X स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ लीक पोस्टर्स को भी साझा किया है। पोस्टर में सामने आए डिज़ाइन की बात करें, तो इस फोन के फ्रंट पर डुअल सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है जो कि कैप्सूल आकार के कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इसके अलावा, फोन में कर्व्ड एज डिस्प्ले मौजूद होगा। फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट मौजूद नहीं है, तो हो सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दस्तक दे।
Advertisement
 

लीक पोस्टर्स में फोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है वो होंगे वैन गॉग स्काई ब्लू और मोनेट्स समर गार्डन। फोन के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को जगह दी गई है। जबकि बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी पोर्ट और स्पीकर ग्रीन देखी जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में Android 11 आधारित HiOS पर काम करेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें आपको कर्व्ड एजेस मिलेंगे। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। साथ ही फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। जैसे कि हमने उल्लेख किया है कि फोन में सेल्फी के लिए डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा।
Advertisement

फोन की बैटरी 4700mAh की हो सकती है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 163.5 x 73.8 x 8.7mm होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.