48MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Phantom X हुआ लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

Tecno Phantom X स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर ऑफिशियल रूप से पेश कर दिया गया है। लेकिन फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत और इसकी उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। माना जा रहा है फोन को अगले महीने से खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

48MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ Tecno Phantom X हुआ लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

Tecno Phantom X फोन में मौजूद है प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom X में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले
  • टेक्नो फैंटम एक्स में दिया गया है 8 जीबी रैम
  • फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
Tecno Phantom X को कंपनी के हाई-एंड स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत है फोन के दमदार कैमरा फीचर्स। इसके अलावा इस फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है और कंपनी ने फोन में 8 जीबी तक रैम दी है। टेक्नो फैंटम एक्स स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। Tecno का फोकस अब-तक एंट्री-लेवल या फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन पर ही था, लेकिन अब सब-ब्रांड फैंटम के साथ कंपनी अपने पोर्टफॉलियो में कुछ हाई-एंड फोन भी शामिल करने की तैयारी में है, जिसके तहत टेक्नो फैंटम एक्स को पेश किया गया है।

Tecno Phantom X स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर ऑफिशियल रूप से पेश कर दिया गया है। लेकिन फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत और इसकी उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। माना जा रहा है फोन को अगले महीने से खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

Tecno Phantom X specifications

टेक्नो फैंटम एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HiOS पर चलता है। इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो फैंटम एक्स स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ इसमें 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फोन के बैक में क्वाड-एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ फ्रंट कैमरे में डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.5x73.78x8.72mm है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »