Tecno Phantom V Fold 2, Phantom V Flip 2 जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Tecno Phantom V Fold 2 में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold 2 में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है
  • इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है
  • यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन 180 डिग्री तक खुलता है

पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno के Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स का डिजाइन एक प्रमोशनल बैनर के जरिए ऑनलाइन लीक हुआ है। इस बैनर में इनके लिए प्री-ऑर्डर की तिथि और ऑफर्स की भी जानकारी दी गई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tecno की Ghana की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रमोशनल बैनर शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स 19 अगस्त से 24 अगस्त तक खुले रहेंगे। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। इस बैनर से Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। Tecno Phantom V Fold 2 में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन 180 डिग्री तक खुलता है। इसकी बाहरी स्क्रीन में सेंटर पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसके नीचे कोने पर USB Type-C पोर्ट है। Tecno Phantom V Flip 2 में रेक्टैंगुलर कवर स्क्रीन और दो सर्कुलर रियर कैमरा यूनिट दी गई हैं। इन स्मार्टफोन्स में 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होगा। हाल ही में फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट मॉडल नंबर AE11 के साथ एक क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Tecno Phantom V Flip 2 हो सकता है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में 4,590 mAh की बैटरी होने का पता चला है। इसकी बैटरी 70 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह 8 GB + 256 GB के कन्फिग्रेशन में हो सकता है। Geekbench पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8020 दिया जा सकता है। इसमें रेक्टैंगुलर आउटर डिस्प्ले हो सकता है। 

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.