Tecno के नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Rs 35 हजार में भारत में लॉन्‍च

TECNO ने PHANTOM V2 सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। दो नए स्‍मार्टफोन PHANTOM V Fold 2 और PHANTOM V Flip 2 को लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 15:24 IST

PHANTOM V Flip 2 में 6.9 इंच का मेन डिस्‍प्‍ले जबकि 3.64 इंच का कवर डिस्‍प्‍ले मिलता है।

Photo Credit: amazon

TECNO ने PHANTOM V2 सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। दो नए स्‍मार्टफोन PHANTOM V Fold 2 और PHANTOM V Flip 2 को लाया गया है। जैसाकि नाम से ही पता चलता है ये फोल्‍ड होने वाले स्‍मार्टफोन्‍स हैं। Flip 2 की कीमत तो 40 हजार रुपये से भी कम है, जबकि टेक्‍नो का नया फोल्‍ड 1 लाख रुपये से कम में लाया गया है। दावा है कि इनमें इस्‍तेमाल हुई एयरसेल बैटरी टेक्‍नॉलजी से फोन्‍स को लाइटवेट बनाने में मदद मिली है। PHANTOM V Fold 2 की मेन स्‍क्रीन 7.85 इंच की है, जबकि बाहर की तरफ 6.42 इंच का एक और डिस्‍प्‍ले लगा है। PHANTOM V Flip 2 में 6.9 इंच का मेन डिस्‍प्‍ले जबकि 3.64 इंच का कवर डिस्‍प्‍ले मिलता है। 
 

TECNO PHANTOM V2 Series Price 

TECNO PHANTOM V Flip 2 की कीमत 34,999 रुपये है। PHANTOM V Fold 2 के दाम 79,999 रुपये हैं। 13 दिसंबर से इनकी सेल एमेजॉन पर होगी। 
Advertisement
 

TECNO PHANTOM V Fold 2 5G Features, Specifications

PHANTOM V Fold 2 5G में 7.85 इंच का एलटीपीओ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 2296 x 2000 पिक्‍सल्‍स है। यह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। बाहर की तरफ 6.42 इंच FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। PHANTOM V Fold 2 5G में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 9000+ प्रोसेसर लगा है। 12 जीबी रैम है। 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। 

फोन में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। 50MP का पोर्ट्रेट लेंस 2 एक्‍स ऑप्टिकल जूम और 20 एक्‍स का डिजिटल जूम दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस है। फ्रंट में 32 एमपी के दो कैमरा हैं। नया टेक्‍नो फोन रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर। इसमें 5750mAh की बैटरी है, जो 70W की अल्‍ट्रा चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 15W की वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन क्रास्‍ट ग्रीन और रिपलिंग ब्‍लू कलर्स में आता है। 
Advertisement
 

TECNO PHANTOM V Flip2 5G Feautres, Specifications

PHANTOM V Flip2 5G में 6.9 इंच का डिस्‍प्‍ले 1080 x 2640 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन के साथ है। बाहर की ओर 3.64 इंच की स्‍क्रीन है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। 

PHANTOM V Flip 2 5G में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 32 एमपी का है। फोन Wi-Fi 6 और ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन का वजन 196 ग्राम है। इसमें 4720mAh की बैटरी दी गई है, जो 70W की अल्‍ट्रा चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन भी दो कलर्स में आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2000x2296 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.