50MP कैमरा, 12GB RAM वाला फोल्ड फोन मिल रहा 21,500 रुपये सस्ता, यहां आई बंपर डील

Tecno का बीते साल आया फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold 2 5G डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 07:42 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G में 7.85 इंच की प्राइमरी AMOLED डिस्प्ले है।
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G में 5,750mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Phantom V Fold 2 5G में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno का बीते साल आया फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold 2 5G डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर बंपर कूपन ऑफर और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत का लाभ लिया जा सकता है। यहां हम आपको Tecno Phantom V Fold 2 5G पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Phantom V Fold 2 5G Offers, Price

Tecno Phantom V Fold 2 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर की बात करें तो 20,000 रुपये की छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त 1500 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं अगर एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देते हैं तो 47,200 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Tecno Phantom V Fold 2 5G Features

Tecno Phantom V Fold 2 5G में 7.85 इंच की 2K+ प्राइमरी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000x2296 पिक्सल है। वहीं 6.42 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2550 पिक्सल है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phantom V Fold 2 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दो 32 मेगापिक्सल कैमरा दिए गए हैं। Phantom V Fold 2 5G में 5,750mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Tecno Phantom V Fold 2 5G की कीमत कितनी है?

Tecno Phantom V Fold 2 5G का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 89,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Tecno Phantom V Fold 2 5G की बैटरी कैसी है?

Tecno Phantom V Fold 2 5G में 5,750mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Tecno Phantom V Fold 2 5G का कैमरा कैसा है?

Tecno Phantom V Fold 2 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दो 32 मेगापिक्सल कैमरा दिए गए हैं।

Tecno Phantom V Fold 2 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Tecno Phantom V Fold 2 5G में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2000x2296 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.