• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Phantom 9 लॉन्च हुआ भारत में, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Tecno Phantom 9 लॉन्च हुआ भारत में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Tecno Phantom 9: टेक्नो फैंटम 9 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। जानें फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Tecno Phantom 9 लॉन्च हुआ भारत में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Tecno Phantom 9 लॉन्च हुआ भारत में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom 9 का एक ही कलर वेरिएंट है-लैपलैंड ऑरोरा
  • 3,500 एमएएच की बैटरी है टेक्नो फैंटम 9 में
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है टेक्नो फैंटम 9
विज्ञापन
Tecno Phantom 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो फैंटम 9 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। टेक्नो फैंटम 9 की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी फ्लैश, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डॉट नॉच डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा एआई एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और बैकलाइट पोर्टेट आदि प्रीलोडेड फीचर्स मिलेंगे। टेक्नो ने फैंटम 9 की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है। आइए अब आपको टेक्नो फैंटम 9 स्मार्टफोन की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Tecno Phantom 9 की भारत में कीमत

भारत में टेक्नो फैंटम 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। हैंडसेट की बिक्री 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। टेक्नो फैंटम 9 का एक ही कलर वेरिएंट उतारा गया है- लैपलैंड ऑरोरा। आइए अब आपको टेक्नो फैंटम 9 के साथ मिलने वाले ऑफर के बारे में बताते हैं। स्मार्टफोन के साथ छह महीने का वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिन तक फ्री रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।
 

Tecno Phantom 9 Specifications

डुअल-सिम, डुअल-वीओएलटीई (नैनो) वाला टेक्नो फैंटम 9 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित हाईओएस 5.0 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डॉट नॉच डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। टेक्नो फैंटम 9 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, इसमें अपर्चर एफ/ 1.85 वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेंसर दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है।

टेक्नो फैंटम 9 में एआई कैम, एचडीआर, पोर्टेट मोड, ब्यूटी, एआ मोड, एनिमोजी, वाइड सेल्फी, बोकेह, पैनोरमा और गूगल लेंस इंटीग्रेशन फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा आपको एआई फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलेगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए टेक्नो फैंटम 9 में 128 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

टेक्नो फैंटम 9 में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 158.52x75.3x7.85 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Phantom 9, Tecno
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »