Tecno ने लॉन्च किए Camon 30 5G, 30 Premier 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Camon 30 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये और 12 GB + 25 6GB का 26,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2024 13:51 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिप दिए गए हैं
  • ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर चलते हैं
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 23 मई से शुरू होगी

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने देश में Camon 30 5G सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Camon 30 5G, 30 Premier 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिप दिए गए हैं। ये एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स  HiOS 14 पर चलते हैं। Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इनकी 5,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।    
Camon 30 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये और 12 GB + 25 6GB का 26,999 रुपये का है। Camon 30 Premier 5G के 12 GB + 512GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये का है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 23 मई से शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि इन स्मार्टफोन्स को खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। 

Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G के स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों डुअल-सिम वाले स्मार्टफोन हैं। ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर चलते हैं। Camon 30 5G में 6.78 इंच (1,080 x 2,436 पिक्सल) फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 6 nm Dimensity 7020 चिप है। Camon 30 Premier 5G में 6.77 इंच (1,264 x 2,7800 पिक्सल) 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120  Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 4 nm Dimensity 8200 Ultimate चिप दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Camon 30 5G में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 256 GB और प्रीमियर मॉडल में 512 GB की स्टोरेज है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, GPS, GNSS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इनमें एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Tecno की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.