Tecno Camon iAce 2 और Camon iAce 2X भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Tecno मोबाइल ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Camon iAce 2X और Camon iAce 2 को लॉन्च कर दिया है। जानें दाम और फीचर्स।

Tecno Camon iAce 2 और Camon iAce 2X भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon iAce 2 और Camon iAce 2X भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Tecno Camon iAce 2 की भारत में कीमत 6,699 रुपये
  • 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है टेक्नो कंपनी के दोनों हैंडसेट में
  • Tecno Camon iAce 2X की भारत में कीमत 7,599 रुपये
विज्ञापन
टेक्नो मोबाइल ने आज यानी 13 फरवरी 2019 को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Camon iAce 2X और Camon iAce 2 को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट टेक्नो मॉडल पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Tecno Camon iAce के अपग्रेड वर्जन है। कैमन आईऐस 2 और आईऐस 2एक्स दोनों ही वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज के साथ एचडी+ डिस्प्ले है। आइए अब आपको Tecno Camon iAce 2X और Camon iAce 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Tecno Camon iAce 2, Camon iAce 2X की भारत में कीमत

टेक्नो कैमन आईऐस 2 की भारत में कीमत 6,699 रुपये है और यह शैंपेन गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और सिटी ब्लू रंग में मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ Tecno Camon iAce 2X को भारतीय बाजार में 7,599 रुपये में बेचा जाएगा। यह मॉडल शैंपेन गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और नेब्यूला ब्लैक रंग में मिलेगा। टेक्नो कंपनी के नए मॉडल '111' सर्विस के साथ आएंगे, इसका उद्देश्य वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 100 दिनों में फ्री रिप्लेसमेंट और 1 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी है।
 

Tecno Camon iAce 2, Camon iAce 2X के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

टेक्नो कैमन आईऐस 2 और कैमन आईऐस 2एक्स के स्पेसिफिकेशन एक सामान हैं। सिर्फ Camon iAce 2 में 2 जीबी रैम और Camon iAce 2X में 3 जीबी रैम है। डुअल-सिम, डुअल-वीओएलटीई (नैनो) वाले टेक्नो फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित हाईओएस 4.1 पर चलते हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुल व्यू डिस्प्ले के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 (एमटी6761) चिपसेट के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Tecno Camon iAce 2 और Camon iAce 2X में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी सेंसर वीजीए है। सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टेक्नो कैमन आईऐस 2 और कैमन आईऐस 2एक्स में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेजे को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कनेक्टिविटी की। दोनों ही मॉडल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। दोनों ही हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 3,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 148.3x71.9x8.48 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »