• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Camon 16 इस दिन देगा भारत में दस्तक, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से है लैस

Tecno Camon 16 इस दिन देगा भारत में दस्तक, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से है लैस

Tecno Camon 16 फोन की लॉन्च तारीफ की पुष्टि Flipkart पेज़ के द्वारा हो गई है। यह फोन भारत में 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पेज़ के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि Tecno Camon 16 इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Tecno Camon 16 इस दिन देगा भारत में दस्तक, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से है लैस

Tecno Camon 16 में मिलेगा सिल्वर ग्रेडिएंट फिनिश

ख़ास बातें
  • Tecno Camon 16 में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Tecno Camon 16 Premier का ही टोन-डाउन वर्ज़न होगा टेक्नो कैमन 16
  • टेक्नो कैमन 16 प्रीमियर में मौजूद था डुअल सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Tecno Camon 16 स्मार्टफोन को भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की जानकारी कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से टीज़ की जानी शुरू कर दी गई है इसके साथ ही फोन को समर्पित एक पेज Flipkart पर भी लाइव किया गया है। इस पेज के माध्यम से ई-कॉमर्स साइट पर फोन की उपलब्धता की भी पुष्टि हो गई है। टेक्नो कैमन 16 फोन को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। बता दें, माना जा रहा है कि यह पिछले महीने लॉन्च हुए Tecno Camon 16 Premier का ही टोन-डाउन वर्ज़न हो सकता है।
 

Tecno Camon 16 launch details, availability

टेक्नो कैमन 16 फोन की लॉन्च तारीफ की पुष्टि Flipkart पेज के द्वारा हो गई है। यह फोन भारत में 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पेज के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि Tecno Camon 16 इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इस पेज़ से यह भी सामने आया है कि टेक्नो कैमन 16 स्मार्टफोन सिल्वर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा, लेकिन फोन के अन्य कलर ऑप्शन की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
 

Tecno Camon 16 teased features

फ्लिपकार्ट पेज के जरिए टेक्नो कैमन 16 फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है और फोन में सेल्फी कैमरा कटआउट के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। टेक्नो कैम 16 प्रीमियर फोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आया था। हालांकि, टेक्नो कैमन 16 फोन में प्रीमियर की तरह क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। हालांकि इसका प्रीमियर मॉडस साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आया था।

Tecno Camon 16 का उल्लेख Tecno Camon 16 Premier के ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान पिछले महीने किया गया था। इसके साथ ही Tecno Camon 16 Pro को भी पेश किया गया था। हालांकि, फिलहाल टेक्नो कैमन 16 और टेक्नो कैमन 16 प्रो मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रीमियर मॉडल की कीमत केन्या में KES28,499 (लगभग 19,200 रुपये) थी। यह कीमत इसके एकमात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए है। माना जा रहा है कि टेक्नो कैमन 16 स्मार्टफोन प्रीमियर का टोन-डाउन वर्ज़न होगा, तो इस लिहाज़ से इस फोन की कीमत प्रीमियर से कम हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »