• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Teclast T65 Max: 10,000mAh बैटरी और 13 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Teclast T65 Max: 10,000mAh बैटरी और 13-इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Teclast T65 Max टैबलेट को चीन में 1,299 युआन (लगभग 15,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह फिलहाल JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Teclast T65 Max: 10,000mAh बैटरी और 13-इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ख़ास बातें
  • Teclast T65 Max टैबलेट चीन में हुआ लॉन्च
  • घरेलू बाजार में इसे 1,299 युआन (लगभग 15,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है
  • वर्चुअली रैम 12GB तक बढ़ाई जा सकती है, जिसके बाद कुल 20GB रैम हो जाती है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Teclast अपने बजट टैबलेट के लिए घरेलू मार्केट में पॉपुलर है। कंपनी ने अपने टैबलेट लाइनअप में अब एक नया मॉडल - T65 Max जोड़ा है। इसमें 13-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है और टैबलेट MediaTek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X रैम जोड़ी गई है। कंपनी का कहना है कि रैम को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद डिवाइस में कुल 20GB रैम हो जाती है। इसे पावर देने की जिम्मेदारी 10,000mAh बैटरी पर है, जो 18W USB-PD चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Teclast T65 Max टैबलेट को चीन में 1,299 युआन (लगभग 15,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह फिलहाल JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। भारत में Teclast बिजनेस नहीं करता है, ऐसे में इस टैबलेट के यहां लॉन्च होने की संभावना ना के बराबर है।

खासियतों की बात करें, तो T65 Max Android 14-बेस्ड UI पर चलता है, जिसमें कंपनी ने अपनी ओर से इसे लैंडस्केप मोड के लिए अधिक ऑप्टिमाइज किया है। यह मल्टी विडों सपोर्ट करता है और कुछ प्रोडक्टिविटी फीचर्स से भी लैस है। टैबलेट में 12-इंच (1920 x 1200 रिजॉल्यूशन) का IPS डिस्प्ले मिलता है। टेक्लास्ट का दावा है कि डिस्प्ले फिल्में देखने, गेमिंग या डॉक्यूमेंट्स पर काम करने के लिए आदर्श है। डिस्प्ले में 300 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है।

T65 Max MediaTek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज को जोड़ा गया है। रैम को 12GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद कुल 20GB रैम मिलती है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4G VOLTE, डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय, डुअल-बैंड वाई-फाई, LDAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.2, GPS, GLONASS और GALILEO शामिल हैं। T65 Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 18W USB-PD फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 3W हाई-पावर एम्पलीफायर के साथ क्वाड-स्पीकर साउंड सिस्टम और कॉलिंग फीचर के रूप में AI नॉइज-कैंसलेशन तकनीक शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Teclast T65 Max
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »