• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा और 4200mAh बैटरी से लैस TD Tech M40 5G हाई एंड वर्जन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

64MP कैमरा और 4200mAh बैटरी से लैस TD Tech M40 5G हाई एंड वर्जन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

TD Tech M40 5G High-End Version में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लैंस और 8 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल जूम शामिल है।

64MP कैमरा और 4200mAh बैटरी से लैस TD Tech M40 5G हाई एंड वर्जन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

TD Tech M40 5G हाई एंड वर्जन में 6.5 इंच की OLED है।

ख़ास बातें
  • TD Tech M40 5G के 8GB रैम और 128GB मॉडल की कीमत 42,294 रुपये है।
  • TD Tech M40 5G High-End Version में 6.5 इंच की OLED कर्व्ड स्क्रीन है।
  • TD Tech M40 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर है।
विज्ञापन
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण Huawei 5G स्मार्टफोन बनाने में सक्षम नहीं है। इस वजह के चलते कंपनी 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कुछ अनोखे तरीके लेकर आई है। हाल ही में TD Tech M40 5G हाई-एंड वर्जन को चीन में लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है फोन Huawei Mate 40 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्जन है और इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए स्टैंडर्ड मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है।
 

TD Tech M40 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो TD Tech M40 5G के 8GB रैम और 128GB मॉडल वाले बेस मॉडल की कीमत 3,599 युआन यानी कि लगभग 42,294 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,999 युआन यानी कि लगभग 46,967 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 11 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 
 

TD Tech M40 5G हाई एंड वर्जन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो TD Tech M40 5G High-End Version में 6.5 इंच की OLED कर्व्ड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में IP53 रेटिंग दी गई है जो कि इसे धूल और पानी से प्रतिरोध क्षमता प्रदान करती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1000 Plus SoC दिया गया है।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लैंस और 8 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल जूम शामिल है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल स्नैपर दिया गया है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंक में सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड पर बेस्ड HarmonyOS दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , China, Huawei
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  4. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  5. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  6. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  7. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  10. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »