टीसीएल इस साल दो और ब्लैकबेरी स्मार्टफोन करेगी लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2017 17:25 IST
टीसीएल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स लिमिटेड (टीसीटी) ब्रांड टीसीएल ने एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो में खुलासा किया कि कंपनी इस साल दो और ब्लैकबेरी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अलावा, एक नए ब्लैकबेरी हेंडसेट की तस्वीर भी लीक हुई है।

सीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, टीसीएल कम्युनिकेशन के निकोलस ज़िबेल ने कहा कि कंपनी की योजना इस साल तीन ब्लैकबेरी स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। एमडब्ल्यूसी 2017 बार्सिलोना में लॉन्च हुए 'ब्लैकबेरी द्वारा बनाए और डिज़ाइन किए गए आखिरी' ब्लैकबेरी कीवन के साथ, कंपनी इस साल दो और डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि टीसीएल डीटेक 50 और डीटेक 60 फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि टीसीएल अगले दो फोन के लिए डीटेक ब्रांडिंग को खत्म कर सकती है। याद दिला दें, ब्लैकबेरी ने अपने डीटेक50 और डीटेक60 हैंडसेट के लिए टीसीएल कम्युनिकेशन के साथ काम किया। ये स्मार्टफोन भारत सहित कई बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

एक दूसरी रिपोर्ट में, ब्लैकबेरी की इंडोनेशिया में साझेदार बीबी मेराह पुति द्वारा एक बजट हैंडसेट पर काम करने का दावा किया गया है। इस हैंडसेट की तस्वीरें भी लीक हुईं हैं। क्रैकबेरी ने इन तस्वीरों को सबसे पहले देखा, और दावा किया कि बीबी मेराह पुति द्वारा बनाए गए इस नए हैंडसेट को बीबीसी100-1 कोडनेम दिया गया है। और इसकी बिक्री सबसे पहले इंडोनेशियाई बाजार में होगी। लीक तस्वीरों में एक टेक्सचर रियर के साथ टच स्क्रीन फोन दिख रहा है जिसमें दोनों तकफ ब्लैकबेरी की ब्रांडिग मौज़ूद है।
Advertisement

पिछले लीक के मुताबिक, नए बीबीसी100-1 में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। यह हैंडसेट डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.