ब्लैकबेरी मर्करी में होगा गूगल पिक्सल वाला कैमरा सेंसरः रिपोर्ट

ब्लैकबेरी मर्करी में होगा गूगल पिक्सल वाला कैमरा सेंसरः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 5.5 इंच डिस्प्ले होने की है उम्मीद
  • इसमें 3000 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है
  • ब्लैकबेरी मर्करी में सोनी आईएमएक्स378 कैमरा सेंसर होने का खुलासा
विज्ञापन
कनाडा की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी ने हाल में जानकारी दी थी कि वह मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 से ठीक पहले 25 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करेगी। इवेंट में कंपनी के मर्करी स्मार्टफोन से पर्दा उठने की उम्मीद है। अब एक टिप्सटर ने दावा किया है कि कंपनी एक अन्य मिड-रेंज स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम बीबीसी100-1 है। इसके अतिरिक्त ब्लैकबेरी मर्करी में वही कैमरा सेंसर इस्तेमाल किए जाने की ख़बर है जो पिक्सल डिवाइस का हिस्सा है।

ताज़ा लीक के मुताबिक, ब्लैकबेरी बीबीसी100-1 एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसे इंडोनेशिया के लिए बनाया जा रहा है। फिलहाल, हम आश्वस्त होकर नहीं कह सकते हैं कि यह 25 फरवरी के इवेंट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

स्मार्टफोन के बारे में जानकारी winfuture.de के रॉलेंड क्वांट के द्वारा दी गई है। उन्होंने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी ट्विटर पर सार्वजनिक किए हैं। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 5.5 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह 4 जीबी रैम से लैस होगा और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी रहने की संभावना है। कैमरे की बात करें तो बीबीसी100-1 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा रहने की उम्मीद है। इसके साथ मौज़ूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। स्मार्टफोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। और संभव है कि इसे इंडोनेशिया के अलावा अन्य मार्केट में भी पेश किया जाए। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है।

इसके अलावा क्वांट ने यह भी दावा किया है कि ब्लैकबेरी के अगले क्वर्टी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 कैमरा सेंसर होगा। इसी सेंसर का इस्तेमाल गूगल पिक्सल डिवाइस में भी किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "ब्लैकबेरी "मर्करी" बीबीबी100 में है 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स378 रियर कैमरा, सैमसंग एस5के4एच8/ऑम्नीविज़न ओवी8856 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा"। क्वांट ने हाल ही में यह भी दावा किया था कि ब्लैकबेरी मर्करी में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि कुछ रिपोर्ट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होने की जानकारी दी गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »