5,000mAh बैटरी और Android 11 (Go Edition) के साथ TCL 305 स्मार्टफोन लॉन्च

TCL 305 स्मार्टफोन की कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। हालांकि, Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इसकी कीमत EUR 205 (लगभग 17,200 रुपये) होगी।

5,000mAh बैटरी और Android 11 (Go Edition) के साथ TCL 305 स्मार्टफोन लॉन्च

Atlantic Blue और Space Grey कलर ऑप्शन में आता है TCL 305 फोन

ख़ास बातें
  • TCL 305 मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है
  • टीसीएल 305 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन में मिलेगी 10 वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
TCL 305 स्मार्टफोन को इटली में लॉन्च कर दिया गया है। TCL का यह नया स्मार्टफोन 6.52 इंच एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, टीसीएल 305 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। टीसीएल 305 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा डेप्थ और माइक्रो सेंसर के साथ मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर काम करता है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
 

TCL 305 price

TCL 305 स्मार्टफोन की कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है। हालांकि, Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इसकी कीमत EUR 205 (लगभग 17,200 रुपये) होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी उल्लेख किया गया है कि टीसीएल का लेटेस्ट स्मार्टफोन Atlantic Blue और Space Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

TCL 305 specifications

डुअल-सिम (नैनो) टीसीएल 305 स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 450 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ PowerVR GE8300 जीपीयू और 2 जीबी रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और भी बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। सेंसर में ए-जीपीएस, जीपीएस, बीडीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास, फेशियल रिकग्निशन आदि शामिल है। फोन में रियर-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 165.2x75.5x8.9mm और भार 190 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1,600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  2. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  4. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  5. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  8. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  9. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  10. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »