भारत में Apple प्रोडक्ट्स के 100 स्टोर्स खोल सकता है Tata Group

पिछले महीने यह रिपोर्ट आई थी कि टाटा ग्रुप एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron की भारत में फैक्टरी को लगभग 5,000 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 15:17 IST
ख़ास बातें
  • इन स्टोर्स में आईफोन और आईपैड जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाएगी
  • एपल के लिए टाटा ग्रुप की यूनिट आईफोन के पोर्ट्स भी सप्लाई करती है
  • देश में आईफोन की असेंबलिंग की जाती है

Tata Electronics पहले ही तमिलनाडु में अपनी फैक्टरी से एपल को कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है

सॉफ्टवेयर से लेकर ऑटोमोबाइल तक से बिजनेस से जुड़े Tata Group की कंपनी Infiniti Retail की योजना देश में केवल Apple के प्रोडक्ट्स बेचने वाले 100 स्टोर्स खोलने की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इन स्टोर्स में आईफोन और आईपैड जैसे एपल के लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाएगी। 

पिछले महीने यह रिपोर्ट आई थी कि टाटा ग्रुप एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron की भारत में फैक्टरी को लगभग 5,000 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में इस फैक्टरी को खरीदने की डील नाकाम होने पर टाटा ग्रुप विस्ट्रॉन के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने पर विचार कर सकता है। Infiniti Retail इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बेचने वाले स्टोर्स की चेन Croma चलाती है। टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Electronics पहले ही तमिलनाडु के होसुर में अपनी फैक्टरी से एपल को कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है। 
Advertisement

एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली तीन कंपनियां, फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन देश में आईफोन्स की असेंबलिंग करती हैं। iPhone की भारत में सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बेंगलुरु के निकट होसुर में बनेगी। इसमें लगभग 60,000 वर्कर्स होंगे। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने Tata Electronics को आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। देश में पहले से कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn, Wistron और Pegatron के प्लांट्स में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। 

टेलीकॉम और IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था, "एपल के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए देश में सबसे बड़ी फैक्टरी बेंगलुरु के निकट होसुर में बनाई जा रही है। इसमें लगभग 60,000 वर्कर्स काम करेंगे। इन वर्कर्स में रांची और हजारीबाग की लगभग 6,000 आदिवासी महिलाएं शामिल होंगी जिन्हें आईफोन बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।"  फॉक्सकॉन ने भी भारत में अपनी वर्कफोर्स को दो वर्षों में चार गुना करने की योजना बनाई है। हाल ही में Apple ने पहली बार AirPods और  Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन भी भारत में करने का फैसला किया था। आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत मिल रहा है। कंपनी के एक्सपोर्ट की मौजूदा दर से अगले वर्ष मार्च तक यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.