स्वाइप कनेक्ट 5.1 में है 3000 एमएएच की बैटरी, कीमत 4,000 रुपये से कम

स्वाइप कनेक्ट 5.1 में है 3000 एमएएच की बैटरी, कीमत 4,000 रुपये से कम
विज्ञापन

स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपना कनेक्ट 5.1 स्मार्टफोन 3,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।

स्वाइप कनेक्ट 5.1 स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 3000 एमएएच की बैटरी है। यह सेंडस्टोन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। दरअसल, इसके रियर पैनल पर सैंडस्टोन फिनिश दी गई है। स्नैपडील की लिस्टिंग में दावा किया गया है कि कनेक्ट 5.1 की बैटरी 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 220 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 225 पीपीआई।

स्वाइप कनेक्ट 5.1 एक डुअल-सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलेगा। 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम है। ऑनलाइन रिटेल साइट की लिस्टिंग में बताया गया है कि स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप का अपडेट मिलेगा। 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज में से यूज़र के इस्तेमाल के लिए 3.96 जीबी उपलब्ध होगी।

इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144x73x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम। 3जी के अलावा स्वाइप कनेक्ट 5.1 स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  2. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  3. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  7. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज
  9. OpenAI लाई GPT-5.5, अब तक का सबसे तेज, सबसे सटीक AI मॉडल, जानें फीचर्स
  10. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »