बच्चों के लिए ख़ास है ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये

बच्चों के लिए ख़ास है ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये
विज्ञापन
कई अभिभावकों इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं उनका बच्चा स्मार्टफोन का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। ऐसे ही परिजनों की परेशानी को दूर करने के मकसद से स्वाइप टेलीकॉम ने नया स्मार्टफोन जूनियर लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन पैरेंटल कंट्रोल फ़ीचर से लैस है और इसे 5-15 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है। कंपनी ने स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा ट्विटर के जरिए दी और यह कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से एक बच्चों के लिए कस्टमाइज़्ड यूआई है जो जियो ट्रैकिंग और जियो फैसिंग फ़ीचर से लैस है। इन फ़ीचर की मदद से अभिभावक बच्चों की मूवमेंट पर नज़र रख पाएंगे। फोन में परिजन बच्चों के लिए सेफ और डेंजर जोन निर्धारित कर सकते हैं। जूनियर स्मार्टफोन के जरिए परिजन बच्चों के ऐप इस्तेमाल करने के तरीकों का भी ध्यान रख सकते हैं। ऐप मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से परिजन किसी भी ऐप को ब्लॉक भी कर सकते हैं। हैंडसेट एसओएस फ़ीचर से लैस है जिसका इस्तेमाल करने पर डिवाइस अपने आप एक निर्धारित नंबर पर कॉल कर देगा। हैंडसेट शॉक प्रूफ केस के साथ आता है।

स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है और यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और यह 512 एमबी के रैम के साथ आएगा। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला जूनियर स्मार्टफोन सिंगल सिम सपोर्ट वाला 3जी डिवाइस है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 1900 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

गौरतलब है कि कंपनी ने इस महीने में ही अपना 4जी स्मार्टफोन एलिट 2 4,666 रुपये में पेश किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »