स्वाइप एलिट 2 है 'सबसे सस्ता' 4जी फोन, 4,666 रुपये में लॉन्च

स्वाइप एलिट 2 है 'सबसे सस्ता' 4जी फोन, 4,666 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नलॉजीज़ ने अपना 4जी स्मार्टफोन एलीट 2 लॉन्च किया है। ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलने वाले इस हैंडसेट की कीमत 4,666 रुपये है। इच्छुक ग्राहक इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उबर कैब सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 30 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच एक्सक्लूसिव प्रिव्यू सेल में हिस्सा ले पाएंगे। हालांकि, उबर एक्सक्लूसिव सेल सिर्फ बंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और पुणे के ग्राहकों के लिए है। गौरतलब है कि स्वाइप एलिट 2 देश का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन बन गया है। इस हैंडसेट ने लेनेवो ए2020 (4,990 रुपये) के साथ 4,999 रुपये में लॉन्च किए गए ज़ेडटीई ब्लैड क्लक्स 4जी और फिकॉम एनर्जी 653 को पछाड़ा है। एलिट 3 में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों ही 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।
swipe elite 2 front
एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला एलिट 2 एक डुअल सिम डिवाइस है। इसमें 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 540x960 पिक्सल। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्वाइप एलिट 2 में 1900 एमएएच की बैटरी है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एलिट 2 स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »