आईफोन यूज़र जल्द व्हाट्सऐप मैसेज के लिए कर पाएंगे सिरी का इस्तेमाल

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 11:52 IST
ख़ास बातें
  • एक लीक व्हाट्सऐप ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट से इस फीचर का खुलास हुआ
  • सिरी का इस्तेमाल व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ने और भेजने के लिए किया जा सकेगा
  • सिरी का इस्तेमाल व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ने और भेजने के लिए किया जा सकेगा
व्हाट्सऐप के आईफोन ऐप में जल्द ही नया फीचर मिल सकता है। इस फीचर से आईफोन व्हाट्सऐप यूज़र सिरी वॉयस कमांड के जरिए ही मैसेज भेज और पढ़ने के साथ-साथ वॉयस कॉल भी कर पाएंगे।

व्हाट्सऐप के एक लीक ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट से खुलासा होता है कि व्हाट्सऐप के फंक्शन को सिरी से एक्सेस किया जा सकेगा। व्हाट्सऐप को सिरी से एक्सेस करने के दौरान यूज़र को दिखे एक मैसेज एक मुताबिक, ''इस फंक्शन से सिरी फटाफट मैसेज भेज और पढ़ सकता है। इसके अलावा इससे वॉयस कॉल भी की जा सकती है।''
Advertisement

हालांकि, व्हाट्सऐप के इस संभावित सिरी इंटिग्रेशन को दुनियाभर के आईफोन यूज़र के लिए आईओएस 10 रिलीज़ के बाद ही जारी किया जाएगा। आईओएस 10 को अगले महीने सितंबर में नए आईफोन लॉन्च होने के तुरंत बाद जारी किया जा सकता है। ऐप्पल ने डब्ल्यूडबल्यूडीसी 2016 में अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्ट के लेटेस्ट वर्जन को पेश किया था। इसी के साथ ऐप्पल ने अपने वॉयस बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट को गूगल नाउ जैसे प्रतिदवंदियों के चलते ज्यादा फंक्शनालिटी के लिए थर्ड-पार्टी डेवलेपर के लिए भी खोला था।

जैसा कि हमने बताया, इस खबर का पता एक लीक व्हाट्सऐप ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट से चला। याद दिला दें, कि व्हाट्सऐप के आने वाले फीचर के बारे में पिछले काफी समय से ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट से पता लगता रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप यूज़र को दिखने वाले इंटरफेस टेक्स्ट और मैसेज के ट्रांसलेट के लिए क्राउडसोर्स का इस्तेमाल करती रही है। और इनसे पिछले काफी समय में व्हाट्सऐप के आने वाले फीचर का खुलासा हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, iOS 10, Siri, Social, WhatsApp, WhatsApp for iPhone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.