सोनी एक्सपीरिया ज़ेड6 लाइट फोन के बारे में जानकारी आई सामने

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड6 लाइट फोन के बारे में जानकारी आई सामने
विज्ञापन
तीन महीने पहले ही सोनी द्वारा लॉन्च किए गए एक्सपीरिया ज़ेड5 सीरीज की खुमारी अभी उतरी भी नहीं है कि एक्सपीरिया ज़ेड6 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर खबरें अभी से आने लगी हैं। सोनी ने पहले कहा था कि वह एक्सपीरिया ज़ेड6 सीरीज के 6 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, हालांकि बाद में इसे घटाकर चार कर दिया गया था। यह जानकारी टी-मोबाइल के रोडमैप के जरिए सामने आई थी। हालांकि, नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोनी एक्सपीरिया ज़ेड6 का एक और वेरिएंट एक्सपीरिया ज़ेड6 लाइट भी पेश किया जाएगा।

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड6 लाइट में 5 इंच का डिस्प्ले होगा और यह एक्सपीरिया ज़ेड6 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया ज़ेड6 के बीच का हैंडसेट होगा। यह दावा चीन की एक वेबसाइट मोबाइल डैड ने किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रियर पैनल मैटल का होगा। स्मार्टफोन में हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट होगा, जिसे पहले स्नैपड्रैगन 618 के नाम से जाता था। इस स्मार्टफोन की कीमत 385 डॉलर (करीब 25,500 रुपये) के आसपास होने की संभावना है। और यह अगले साल मई महीने में मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक्सपीरिया ज़ेड6 में पांच वेरिएंट एक्सपीरिया ज़ेड6 मिनी (4 इंच डिस्प्ले), एक्सपीरिया ज़ेड6 कॉम्पेक्ट (4.6 इंच डिस्प्ले), एक्सपीरिया ज़ेड6 (5.2 इंच डिस्प्ले), एक्सपीरिया ज़ेड6 प्लस  (5.8 इंच डिस्प्ले) और एक्सपीरिया ज़ेड6 अल्ट्रा (6.4 इंच डिस्प्ले) को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में टी मोबाइल पॉलैंड के अपने रोडमेप में से एक्सपीरिया ज़ेड6 मिनी को हटा दिया था।

जानकारी मिली है कि चार में से दो हैंडसेट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किए जाएंगे। ये स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आएंगे। पहले फ्लैगशिप डिवाइस को जून में लॉन्च किए जाने की संभावना है और दूसरे को अक्टूबर में।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  2. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  4. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  5. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  6. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  7. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  8. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  9. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »