• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट लॉन्च, 23 मेगापिक्सल के कैमरे से हैं लैस

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट लॉन्च, 23 मेगापिक्सल के कैमरे से हैं लैस

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट लॉन्च, 23 मेगापिक्सल के कैमरे से हैं लैस
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक सोनी ने आईएफए इवेंट में अपने 2015 के फ्लैगशिप डिवाइस पर से पर्दा उठा लिया। दुनिया के पहले 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन वाले स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम लॉन्च करने के अलावा कंपनी ने बर्लिन में हो रहे इस इवेंट में सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट को भी पेश किया।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम)

एक्सपीरिया ज़ेड5 और एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। एक्सपीरिया ज़ेड5 स्मार्टफोन 5.2 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, जबकि सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट 4.6 इंच के। दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 64-बिट ऑक्टा कोर प्रोसेसर। दोनों डिवाइस 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएंगे।

सोनी के दोनों ही नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत बेहतर कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट में 1/2.3 एक्समोर आरएस वाला 23 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे में एफ/2.0 जी लैंस भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के कैमरे को उसी टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया है जो अल्फा रेंज के इंटरचेनेजेबल लेंस कैमरा में देखने को मिलती है। रियर कैमरा मात्र 0.037 सेकेंड को ऑटोफोकस कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह सबसे तेजी से ऑटोफोकस करने वाले स्मार्टफोन हैं।
sony xperia z5 compact whiteइन स्मार्टफोन की एक और बड़ी खासियत फिंगरप्रिंट स्कैनर का मौजूद होना है। जिसे दायीं तरफ मौजूद पावर बटन के साथ इम्बेड किया गया है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट को हमने कुछ वक्त के लिए टेस्ट भी किया। इस दौरान फिंगरप्रिंट स्कैनर की परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं नज़र आई।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 बनाम एलजी जी4 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस6 बनाम आईफोन 6 प्लस)

सोनी मोबाइल कम्यूनिकेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ हिरोकी टोटोकी ने कहा, ''स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हमारी कोशिश यही है कि एक्सपीरिया ज़ेड 5 सीरीज केस्मार्टफोन लाइफस्टाइल और इंटरटेनमेंट के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हों।''

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आएगा। यह व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट के यलो, कोरल, व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेंगे। दोनों ही फोन में वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन मौजूद है।

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट को अक्टूबर महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम को नवंबर महीने में। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट मिलेंगे। भारत में इन हैंडसेट के डुअल सिम मॉडल के लॉन्च किए जाने की संभावना है। इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं उपलब्ध है।

ज्ञात हो कि सोनी ने बर्लिन में लॉन्‍च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के फ्लाइट और होटल का खर्च उठाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »