• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम लॉन्च, 4के डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम लॉन्च, 4के डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम लॉन्च, 4के डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन
विज्ञापन
जब स्मार्टफोन में पहली बार फुल-एचडी स्क्रीन की जगह क्वाड-एचडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि कौन सी कंपनी 4के अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले वाला फोन बनाएगी। इस रेस में सोनी ने बाजी मार ली है। वैसे, 4के अल्ट्रा-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले (800 पिक्सल प्रति इंच) के फायदे को लेकर अभी से सवाल उठ रहे हैं। इसकी वजह मार्केट में 4के रिज़ॉल्यूशन के कंटेंट की कमी होना है।

मार्केट में इस कमी को पाटने की कोशिश जारी है। सोनी और कई अन्य ब्रांड ने कई किस्म 4के डिवाइस लॉन्च किए हैं जिनमें 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता भी है। अब तो यूट्यूब भी 4के रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। अगर प्रोवाइडर ने इस फॉर्मेट में वीडियो अपलोड किया हो तो आप फुल-रिज़ॉल्यूशन के कटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम बनाम एलजी जी4 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस6 बनाम आईफोन 6 प्लस)

अब सोनी का एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन आपके फेवरेट कंटेंट को 4के रिज़ॉल्यूशन में पेश करेगा यानी फुल-एचडी से भी बेहतर अनुभव। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड भी कर पाएंगे। इसके अलावा नए डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 कॉम्पेक्ट जैसे ही हैं।
एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 3430एमएएच की बैटरी मौजूद है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है, यानी 4के फॉर्मेट के वीडियो और मूवीज़ को स्टोर करने की चिंता थोड़ी कम हो जाएगी। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम में सोनी का ऑन डिस्प्ले फ़ीचर मौजूद है। यह फ़ीचर बैटरी लाइफ बेहतर करने में मददगार है। स्मार्टफोन में हाई-रेज़ ऑडियो सपोर्ट भी मौजूद है।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के सभी स्पेसिफिकेशन)

बर्लिन में हो रहे इवेंट के दौरान सोनी ने एक्सपीरिया ज़ेड5 और एक्सपीरिया ज़ेड कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम नवंबर महीने में मार्केट में उपलब्ध होगा, जबकि एक्सपीरिया ज़ेड5 व एक्सपीरिया ज़ेड कॉम्पेक्ट को अक्टूबर 2015 में। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट मिलेंगे। भारत में इन हैंडसेट के डुअल सिम मॉडल लॉन्च किए जाने की संभावना है। इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं उपलब्ध है।

ज्ञात हो कि सोनी ने बर्लिन में लॉन्‍च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के फ्लाइट और होटल का खर्च उठाया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »