Sony Xperia XZ4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाला पहला स्माार्टफोन

Sony ने तकरीबन तीन महीने पहले IFA के दौरान Xperia XZ3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और अब हाल ही में Sony Xperia XZ4 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Sony Xperia XZ4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाला पहला स्माार्टफोन

Photo Credit: OnLeaks/MySmartPrice

ख़ास बातें
  • Weibo पर लीक हुए Sony Xperia XZ4 के स्पेसिफिकेशन
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Xperia XZ4
  • 3,900 एमएएच की बैटरी हो सकती है Sony Xperia XZ4 में
विज्ञापन
Sony ने तकरीबन तीन महीने पहले IFA के दौरान Xperia XZ3 सीरीज को लॉन्च किया था और अब इसके अपग्रेड वर्जन से संबंधित वीडियो और रेंडर लीक होने लगे हैं। हाल ही में Sony Xperia XZ4 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। उम्मीद है कि सोनी ब्रांड का यह हैंडसेट तीन रियर कैमरे, बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ आएगा। कुछ समय पहले सामने आए रेंडर से पता चला था कि Xperia XZ4 में ऑडियो जैक नहीं होगा। लेकिन अब लीक हुई जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक सपोर्ट रहेगा।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Sony Xperia XZ4 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस होगा। टिप्स्टर आइसयूनिवर्स ने सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 के स्पेसिफिकेशन को चीनी वेबसाइट Weibo पर शेयर किया है। टिप्स्टर का दावा है कि फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

फोन में 6 जीबी रैम, फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव होगा या नहीं, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। चिपसेट 5 जी मोडम और इंप्रूव एआई परफॉर्मेंस के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,900एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट साइड में दिया जाएगा। फोन में तीनों रियर कैमरे होंगे इस बात का पता तो लीक हुई जानकारी से लग गया, लेकिन सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर सिंगल सेंसर रहेगा या दो सेंसर दिए जाएंगे फिलहाल अभी यह बात स्पष्ट नहीं हुई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »