Sony Xperia XZ1 Compact के अप्रगेड को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

PY7-24118Q मॉडल नंबर वाले एक सोनी एक्सपीरिया हैंडसेट को एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिस्प्ले 5 इंच के आसपास होगा और इसका डाइमेंशन 135.43x64.63 मिलीमीटर है।

Sony Xperia XZ1 Compact के अप्रगेड को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
PY7-24118Q मॉडल नंबर वाले एक सोनी एक्सपीरिया हैंडसेट को एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिस्प्ले 5 इंच के आसपास होगा और इसका डाइमेंशन 135.43x64.63 मिलीमीटर है। डाइमेंशन के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बीते साल अगस्त में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट का अपग्रेड होगा।

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट के अपग्रेड वेरिएंट में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। ऐसा एफसीसी लिस्टिंग के आधार पर कहा जा रहा है। फिलहाल, यह तो साफ है कि हैंडसेट में 5 इंच का डिस्प्ले होगा।

उम्मीद है कि Sony अपने एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट रेंज के इस हैंडसेट से एमडब्ल्यूसी 2018 में पर्दा उठाएगी। वैसे, कंपनी की ओर से लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा 18:9 डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले Xperia XZ Pro को भी एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में सोनी का इवेंट 26 फरवरी को होना है।

इससे पहले एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि Sony Xperia XZ1 Premium, Xperia XZ1 Plus और Xperia XZ1S को बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। ये प्रीमियम स्मार्टफोन अलग-अलग प्राइस रेंज में मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश करेंगे। इस साल के अपग्रेड में कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। Sony Xperia XZ1 Premium में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज और 4के डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 प्लस में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। आखिर में सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1एस में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये तीनों हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  2. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  4. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  5. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  6. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  7. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  8. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  10. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »