Sony Xperia XZ और Xperia XZs को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

अपने एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम में लेटेस्ट एंड्रॉयड देने के एक महीने बाद, सोनी ने अपने एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इन दोनों हैंडसेट को सबसे पहले आईएफए 2016 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2017 14:32 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ओरियो अपडेट को ओटीए के जरिए जारी किया गया है
  • 41.3.A.0.401 बिल्ड वर्ज़न के साथ ओरियो अपडेट मिल रहा है
  • एंड्रॉयड ओरियो फ़ीचर के अलावा एक्सपीरिया एक्शन फी़चर भी मिले हैं
अपने एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम में लेटेस्ट एंड्रॉयड देने के एक महीने बाद, सोनी ने अपने एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इन दोनों हैंडसेट को सबसे पहले आईएफए 2016 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। और साल खत्म होने से पहले इन्हें एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की उम्मीद थी।

Sony Xperia XZ और  Xperia XZs के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ओवर-द-एयर (ओटीए) फर्मवेयर के तौर पर उपलब्ध है। और अभी इन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। अपने फोन के सेटिंग मेन्यू में जाकर सिस्टम अपडेट्स विकल्प में आप इन अपडेट को मैनुअली भी जांच सकते हैं। हमारी सलाह है कि अपडेट डाउनलोड करने से पहले अपने डेटा का बैकअप कर लें और अपडेट पैकेज डाउनलोड करने के लिए वाई-फाई कनेक्शन का इस्तेमाल करें।

XperiaBlog.net की ख़बर के मुताबिक, सोनी ने 41.3.A.0.401 बिल्ड वर्ज़न के साथ एंड्रॉयड ओरियो अपडेट जारी किया है। एंड्रॉयड ओरियो के मुख्य फ़ीचर के अलावा भी कुछ अन्य फ़ीचर दिए गए हैं। इन अपडेट में रिमाइंडर शामिल है जो आपको अधूरे काम जैसे किसी ईमेल या मैसेज में रखा ड्राफ्ट की याद दिलाता है। इसके अलावा किसी ऐप पर क्लिक कर जरूरी एक्शन परफॉर्म करना और आपके द्वारा अधिकतर इस्तेमाल किए जाने वाले टेक्स्ट के आधार पर स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन जैसे फ़ीचर भी शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही, अपडेट में एक बेहतर एक्सपीरिया एक्शन फ़ीचर भी है जिससे आपके इस्तेमाल के आधर पर सेटिंग सुझाव मिलता है।

एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्सज़ेडएस को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने के साथ ही गूगल के डिफॉल्ट एंड्रॉयड फ़ीचर भी मिल गए हैं। इनमें पिक्चर इन पिक्चर (पीआईपी) मोड, नया क्विक सेटिंग मेन्यू और गूगल प्ले प्रोटेक्ट इंटीग्रेशन शामिल है। इसी तरह, इन अपडेट के साथ बैकग्राउंड लिमिट, टेक्स्ट ऑटोफिल और नोटिफिकेशन डॉट जैसे अनुभव भी और बेहतर हुए हैं। इन  फोन को नवंबर 2017 एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी मिला है जिससे कई बड़ी समस्या हल हुई हैं।
Advertisement

पिछले महीने, सोनी ने एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम के लिए एंड्रॉयड ओरयो अपडेट जारी किया था। इस अपडेट से फोन में 3डी क्रिएटर फ़ीचर आया था, जो सबसे पहले एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 और एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट के लिए उपलब्ध था। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कर एक मिनट से भी कम समय में अपने चेहरे का 3डी अवतार बना सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Excellent performance
  • Good camera
  • Bad
  • Expensive
  • Heats up while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Good build quality, water resistant
  • Vivid display
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • Severe overheating when recording videos
  • Dated design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.