Sony Xperia XZ Premium आज से हर किसी के लिए होगा उपलब्ध

जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस Sony Xperia XZ Premium को पेश कर प्रतिद्वंदी कंपनियों को पछाड़ दिया है। याद रहे कि भारतीय मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ आने यह पहला फोन है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम की कीमत 59,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन ल्यूमिनस क्रोम और डीप सी ब्लैक रंग में मिलेगा। Xperia XZ Premium 12 जून से ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हर किसी के लिए उपलब्ध होगा।

Sony Xperia XZ Premium आज से हर किसी के लिए होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • Xperia XZ Premium सोमवार से से हर किसी के लिए उपलब्ध होगा
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम की कीमत 59,990 रुपये है
  • भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस यह पहला फोन है
विज्ञापन
सोनी ने इस महीने की शुरुआत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia XZ Premium लॉन्च किया। जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस Sony Xperia XZ Premium को पेश कर प्रतिद्वंदी कंपनियों को पछाड़ दिया है। याद रहे कि भारतीय मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ आने यह पहला फोन है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम की कीमत 59,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन ल्यूमिनस क्रोम और डीप सी ब्लैक रंग में मिलेगा। Xperia XZ Premium 12 जून से ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर  हर किसी के लिए उपलब्ध होगा।
 

Sony Xperia XZ Premium स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर


सोनी के इस हैंडसेट में 5.5 इंच का 4के (2160x3840 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन हाई डायनामिक रेंज डिस्प्ले है। Sony का कहना है कि यूज़र को अनोखा अनुभव देने के लिए ब्राविया टीवी की तकनीक को हैंडसेट के स्क्रीन में उतारा गया है। इसके अलावा सोनी की ही ट्राई ल्यूमिनस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी।


जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी जुगलबंदी 4 जीबी रैम से होगी। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है और यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट दिया गया है।  

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस हैंडसेट में अनोखी कैमरा तकनीक का भी इस्तेमाल किया है। रियर हिस्से पर 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा है। रियर कैमरा ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। एफ/2.0 अपर्चर वाला यह कैमरा 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो कैपचर करने में सक्षम है। साथ में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता भी काम की साबित होगी। अब बात फ्रंट कैमरे की जो 13 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस कैमरे में 22 एमएम वाइड एंगल लेंस है।

डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में यूज़र नैनो सिम इस्तेमाल कर सकेंगे। Sony Xperia XZ Premium एंड्रॉयड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। बैटरी 3230 एमएएच की है।  कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, गूगल कास्ट, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। सोनी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसे आईपी 65/68 की सर्टिफिकेशन मिली हुई है। डाइमेंशन 156 x 77 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, water resistant
  • 4K HDR display
  • Doesn’t overheat under stress
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Fiddly SIM card tray
  • Bulky and dated design
  • Chrome version is an acquired taste
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा19-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन2160x3840 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »