• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MWC 2019: Sony Xperia 1 स्मार्टफोन लॉन्च, 21:9 सिनेमावाइड डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

MWC 2019: Sony Xperia 1 स्मार्टफोन लॉन्च, 21:9 सिनेमावाइड डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Mobile World Congress (MWC) 2019 के दौरान हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony ने Sony Xperia 1 को लॉन्च कर दिया गया है।

MWC 2019: Sony Xperia 1 स्मार्टफोन लॉन्च, 21:9 सिनेमावाइड डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

MWC 2019: Sony Xperia 1 स्मार्टफोन लॉन्च, 21:9 सिनेमावाइड डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है सोनी एक्सपीरिया 1
  • 3,300 एमएएच की बैटरी से लैस है Sony Xperia 1
विज्ञापन
बार्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress (MWC) 2019 के दौरान हैंडसेट निर्माता कंपनी Sony ने Sony Xperia 1 को लॉन्च कर दिया गया है। सोनी एक्सपीरिया 1 स्मार्टफोन 21:9 सिनेमावाइड डिस्प्ले और एचडीआर सपोर्ट के साथ आएगा। Xperia XZ3 का अपग्रेड वर्जन है Sony Xperia 1, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनी के आगामी फोन का नाम Xperia XZ4 हो सकता है। सोनी एक्सपीरिया 1 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो Eye एएफ तकनीक से लैस है। इसके अलावा Xperia 1 में क्रिएटर मोड पहले से ही प्री-लोडेड मिलेगा। सराउंड साउंड अनुभव के लिए डोल्बी एटमोस इंटीग्रेशन मौजूद है।
 

Sony Xperia 1 की कीमत और उपलब्धता

सोनी ने फिलहाल एक्सपीरिया 1 की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Xperia 1 की शुरुआती कीमत 799 यूरो (लगभग  74,200 रुपये) हो सकती है। यह हैंडसेट ब्लैक और पर्पल रंग में मिलेगा। Sony Xperia 1 को भारत में लाए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्लोबल मार्केट में नया मॉडल ब्लैक, ग्रे, पर्पल और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा।
 

Sony Xperia 1 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला Sony Xperia 1 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच का 4K एचडीआर (1644x3840 पिक्सल) OLED सिनेमावाइड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सपीरिया 1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। नया चिपसेट 25 प्रतिशत तक तेज सीपीयू परफॉर्मेंस और 40 प्रतिशत तेज जीपीयू परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। प्रोसेसर-इंटेंसिव ऐप्स और गेम्स को हैंडल करने के लिए Sony Xperia 1 में स्नैपड्रैगन ईलाइट गेमिंग का इस्तेमाल हुआ है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Xperia 1 के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी Exmor आरएस सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.6 है। इसके अलावा यह हाइब्रिड ओआईएस/ ईआईएस वीडियो स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। सेकेंडरी सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

रियर कैमरा 21:9 मूवी रिकॉर्डिंग, लूक कलर सेटिंग्स, 4K एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग, Eye एएफ, बोकेह इफेक्ट, एचडीआर फोटो और 3डी क्रिएटर सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट कैमरा एचडीआर फोटो, स्टेडी फोटो, पोर्टेट सेल्फी इफेक्ट, डिस्प्ले फ्लैश और 3डी क्रिएटर सपोर्ट से लैस है।

Sony Xperia 1 में 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, गेम रोटेशन वेक्टर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Sony Xperia 1 में जान फूंकने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो एक्सपीरिया अडैप्टिव चार्जिंग सपोर्ट और स्मार्ट स्टैमिना और स्टैमिना मोड के साथ आती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1644x3840 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony Xperia 1 specifications, Sony Xperia 1, Sony, MWC 2019, MWC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »