Sony की Xperia 1 VII के लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 12 GB का RAM दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मई 2025 20:00 IST
ख़ास बातें
  • यह Sony के Xperia 1 VI की जगह लेगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

यह Xperia 1 VI की जगह लेगा

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 1 VII जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Xperia 1 VI की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। 

GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - Sony XQ-FS54 के साथ लिस्ट हुआ है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट ARM v8 आर्किटेक्चर के साथ है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 12 GB का RAM हो सकता है। 

हाल ही में जापान की वेबसाइट Sumaho Digest ने Xperia 1 VII की इमेजेज को शेयर किया था। ये इमेजेज ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट NCC से ली गई हैं। यह स्मार्टफोन पर्पल, नेवी ग्रीन और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। Sony के Xperia 1 VI की तुलना में इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हैं। Xperia 1 VI को सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके रियर पैनल पर कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हो सकते हैं। इन इमेजेज में हेडफोन जैक भी दिख रहा है। 

इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा सेंटर में है। यह Exmor-T हो सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि इसका मॉडल नंबर - XQ-FSxx है। यह 165 mm लंबा और 74 mm चौड़ा हो सकता है। Xperia 1 VI में 4K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Xperia 1 VI की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डिस्प्ले के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony की योजना और 100 मेगापिक्सल और 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर लॉन्च करने की है। Sony दशकों से इमेज सेंसर और कैमरा बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। हालांकि. दक्षिण कोरिया की Samsung पहले ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर रही है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.