सोनी एक्सपीरिया एक्स व एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के दामों में भारी कटौती

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 15:32 IST
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमत 10,000 रुपये कम कर दी गई है
  • सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम की कीमत 8,000 रुपये तक कम हो गई है
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स को मई में भारत में लॉन्च किया गया है
सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज के दो स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया ज़ेड5 स्मार्टफोन की कीमते क्रमशः 10,000 और 8,000 रुपये तक कम कर दी गई हैं। नई कीमतें एक सितंबर से लागू कर दी गई हैं।

सोनी ने भारत में एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन तीन महीने पहले ही लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमतों में 10,000 रुपये की कटौती करने का ऐलान कर दिया है। मई के अंत में यह फोन 48,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब यह 38,990 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। फोन में एफ1/2.3 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन जीबी रैम है। 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है। इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2620 एमएएच की बैटरी।

बात करें एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन की तो इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह फोन 55,990 रुपये में बेचा जा रहा था और इस फोन की कीमत में 8,000 रुपये की कम कर दी गई है। अब यह फोन 47,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 23 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
 

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल स्मार्टफोन 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन था। इसके स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 806 पीपीआई। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम में 3430 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

सोनी ने पिछले हफ्ते ही बर्लिन में आईएफए में एक्सपीरिया एक्स कॉमपेक्ट के साथ अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड लॉन्च किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.