Flipkart Big Shopping Days 2019 Sale: मोबाइल फोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Flipkart's Big Shopping Days Sale में कई ऑफर्स उपलब्ध हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए अलग-अलग ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिल रही छूट की एक सूची तैयार की है।

Flipkart Big Shopping Days 2019 Sale: मोबाइल फोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Flipkart's Big Shopping Days Sale 5 दिसंबर तक चलेगी

ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो के साथ ऑनलाइन पेमेंट करने पर 1,000 रुपये डिस्काउंट
  • Redmi K20 एक बार फिर 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध
  • गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन 27,999 रुपये की कम कीमत पर दिया जा रहा है
विज्ञापन
Flipkart Big Shopping Days Sale: फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल का आगाज़ हो चुका है। Flipkart Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी समेत कई अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल 5 दिसंबर 2019 तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट (सर्वाधिक 1,250 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए कम से कम 4999 रुपये की खरीदारी करनी होगी। बता दें कि पांच दिनों की इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू उपकरणों पर कई सारे एक्सचेंज ऑफर और नो-कोस्ट ईएमआई पेमेंट ऑप्शन दिए जा रहे हैं। हमने Flipkart's Big Shopping Days Sale में दी जा रही कई सारी डील में से आपके लिए कुछ बेस्ट ऑफर्स चुनकर निकाले हैं।

रेडमी नोट 7 प्रो
इस हफ्ते जारी फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डे सेल में शाओमी का रेडमी नोट 7 प्रो (4 जीबी, 64 जीबी) 10,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है जिसकी एमआरपी 15,999 रुपये है। अक्टूबर महीने से ही भारत में मोबाइन फोन के दामों में कमी आई है। जिससे रेडमी नोट 7 प्रो की शुरुआती कीमत भी 11,999 रुपये हो गई है। आप एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ 10 फीसद इंस्टेंट डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। साथ ही अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर आपको 10800 रुपये की अतिरिक्त छूट मिले जाएगी।

कीमत: 10,999 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये)

रियलमी 5 प्रो
Flipkart's Big Shopping Days sale में रियलमी 5 प्रो पर वैसे तो कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है पर आप इस फोन का भुगतान ऑनलाइन करते हैं तो इस पर 1,000 रुपये बचा सकते हैं। अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो फोन की लिस्टेड कीमत पर 10,800 रुपये तक की छूट मिलेगी। बता दें कि रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं और फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है, इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम भी मिल रही है।

कीमत:  11,999 रुपये (डिस्काउंट के बाद )

वीवो जे़ड1 प्रो
इस हफ्ते जारी फिल्पकार्ट बिग डे सेल में वीवो जे़ड1 प्रो 12,990 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरज मिलेगी। अगर आप अपना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको इस वीवो फोन पर 10,800 रुपये की छूट मिलेगी। एचडीएफसी कार्ड धारक अगर रेगुलर या ईएमआई लेनदेन करते हैं तो उनको इस फोन पर 10 फीसद का इंस्टेंट डिसकाउंट भी मिलेगा। कुछ खास क्रेडिट कार्ड के साथ नो कोस्ट ईएमआई भुगतान का विकल्प भी दिया जा रहा है।

कीमत: 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये )

रेडमी के20
फ्लिपकार्ट की इस सेल में शाओमी का जानामाना फोन रेडमी के20 199,99 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। बता दें कि इसी कीमत पर कुछ समय पहले शाओमी की लिमिटेड पीरियड सेल में यह फोन मिल रहा था। अगर उस समय आपने खरीदने का मौका गंवा दिया था तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।

कीमत: 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये )

सैमसंग गैलेक्सी एस9
सैमसंग का गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन 27,999 रुपये की कम कीमत पर दिया जा रहा है। जबकि इस फोन की एमआरपी 62,500 रुपये है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 9810 चिपसेट है। साथ ही 4 जीबी रैम भी है। फोन में सिंगल 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

कीमत : 27,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये )
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Shopping Days 2019
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »