स्मार्टफोन छीन रहा युवाओं को बचपनः प्रिंस हैरी

प्रिंस हैरी ने कहा कि बहुत से अभिभावकों से उन्हें बताया है कि वह अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कम आयु में उन्हें फोन देते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 00:00 IST
ख़ास बातें
  • बच्चों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन रही है
  • सोशल मीडिया कंपनियां इसके लिए आसानी से अभिभावकों को दोषी ठहरा देती हैं
  • अभिभावकों को इसे लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है

इससे पहले भी बच्चों के लिए स्मार्टफोन्स को खतरा बताया जा चुका है

ब्रिटिश राज परिवार के सदस्य Prince Harry का कहना है कि स्मार्टफोन्स से युवाओं का बचपन छिन रहा है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने वाले प्रिंस हैरी ने बताया, "यह एक बड़ी समस्या बन रही है। बहुत से ऐप्स को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वह बच्चों को जितनी देर तक संभव हो ऑनलाइन रख सकें।" प्रिंस हैरी मेंटल हेल्थ डे पर सोशल साइकोलॉजिस्ट Jonathan Haidt को दिोए इंटरव्यू में स्मार्टफोन की समस्या पर अपने विचार रखे। 

उन्होंने कहा कि बहुत से अभिभावकों से उन्हें बताया है कि वह अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कम आयु में उन्हें फोन देते हैं। प्रिंस हैरी का कहना था, "अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चों के पास स्कूल में इमरजेंसी की स्थिति में होने में फोन हो। अगर बच्चे के पास फोन है तो अगर आप उन्हें किसी ऐप को डाउनलोड नहीं करने के लिए भी कहेंगे तो भी वे उसे डाउनलोड करने का तरीका खोज लेंगे। सोशल मीडिया कंपनियां इसके लिए आसानी से अभिभावकों को दोषी ठहरा देती हैं।" 
Advertisement

प्रिंस हैरी का कहना था,  "ऑनलाइन होने पर बच्चे सोशल मीडिया पर अंजान लोगों के साथ अधिक कनेक्टेड महसूस करते हैं। अगर आप एक अभिभावक हैं तो आपको यह कैसे पता होगा कि सोशल मीडिया पर आपका बच्चा सुरक्षित है।" स्मार्टफोन्स के इस्तेमाल को लेकर व्यस्कों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। हाल ही में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) को सिक्योरिटी से जुड़ी कुछ कमियां नजर आई हैं। इस बारे में जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, एंड्रॉयड के अंदर ये कमियां साइबर अटैकर्स को टारगेटेड सिस्टम पर अपनी मर्जी का कोड अप्लाई करने का जरिया दे सकती हैं। CERT-In ने इन कमियों को गंभीरता के उच्च स्तर पर रखा है, जिससे यूजर्स को बड़े खतरे का संकेत मिल रहा है। 

एंड्रॉयड के वर्जन 12, 12L, 13, 14 और 15 पर चलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट को इससे खतरा है। अगर आपका स्मार्टफोन या टैबलेट इन वर्जन पर चल रहा है तो आपके डिवाइस में परेशानी हो सकती है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि एंड्रॉयड में फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वॉलकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स की कमियों के कारण यह खतरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.