सैमसंग का स्मार्ट ग्लो फ़ीचर यह काम करेगा

सैमसंग का स्मार्ट ग्लो फ़ीचर यह काम करेगा
विज्ञापन
हाल ही में सैमसंग द्वारा नया स्मार्ट ग्लो फ़ीचर जल्द ही लॉन्च होने वाले गैलेक्सी जे2 (2016) स्मार्टफोन में दिए जाने की खबरें आई थीं। इस फ़ीचर को गैलेक्सी स्मार्टफोन से साथ आने वाले नोटिफिकेशन एलईडी सेटअप का विकल्प बताया जा रहा है।

हालांकि, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एलईडी नोटिफिकेशन लाइट के विकल्प से कहीं ज्यादा है। हम पहले से जानते हैं कि स्मार्ट ग्लो सेटअप फोन के रियर हिस्से पर मौजूद होगा। इसकी बनावट वृताकार होगी और इसे रियर कैमरे के बगल में जगह दी जाएगी।

सैममोबाइल ने बताया है कि यह फ़ीचर तीन मुख्य काम करेगा। यह प्रायरिटी अलर्ट, यूज़ेज अलर्ट और सेल्फी असिस्ट के काम आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रायरिटी अलर्ट फ़ीचर कर्व्ड स्मार्टफोन का हिस्सा होगा। इसकी मदद से यूज़र अलग-अलग कॉन्टेक्ट के लिए अलग कलर चुन पाएंगे।

यूज़ेज अलर्ट का इस्तेमाल हैंडसेट में लो बैटरी स्टेटस और चार्जिंग अलर्ट के लिए होगा। सेल्फी असिस्ट की मदद से यूज़र रियर कैमरे का इस्तेमाल करके सेल्फी खींच पाएंगे। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि किसी चेहरे को डिटेक्ट करने पर स्मार्ट ग्लो रिंग नीले रंग की रोशनी देने लगेगा और दो सेकेंड के अंदर अपने आप ही तस्वीरें खींच लेगा। स्मार्ट ग्लो फ़ीचर को गैलेक्सी जे2 (2016) में दिए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग की आने वाले फोन मॉडल में स्मार्ट ग्लो में और भी फ़ीचर जोड़ने की योजना है।

यह भी बताया गया है कि सैमसंग स्मार्ट ग्लो जैसे एक वेदर रिंग फ़ीचर पर काम कर रही है। यह मौसम से संबंधित जानकारियां देगा। हेल्थ रिंग स्वास्थ्य संबंधित फंक्शन के साथ आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेल्थ रिंग फ़ीचर भविष्य के सैमसंग मोबाइल में हार्ट रेट मॉनीटर को इंटिग्रेट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »