Samsung और Xiaomi पर लगा कानून तोड़ने का आरोप, CCI की जांच में पाई गई दोषी

सैमसंग, शाओमी, Motorola, Realme और OnePlus की देश में यूनिट्स ने एमेजॉन और इससे जुड़ी फर्मों के साथ गठजोड़ कर स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव लॉन्च किए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 20:24 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन मेकर ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ गठजोड़ किया था
  • यह कॉम्पिटिशन से जुड़े कानून का उल्लंघन है
  • इससे स्मार्टफोन मेकर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

देश के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसग और शाओमी की लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी है

देश में कुछ बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां मुश्किल में फंस सकती हैं। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने Samsung, Xiaomi और अन्य स्मार्टफोन मेकर्स पर ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon और Flipkart के साथ गठजोड़ कर कॉम्पिटिशन से जुड़े कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इन स्मार्टफोन मेकर ने देश में ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट्स पर प्रोडक्ट्स का एक्सक्लूसिव लॉन्च किया था, जो कॉम्पिटिशन से जुड़े कानून का उल्लंघन है। 

CCI की ओर से की गई जांच में पाया गया था कि एमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा रिटेलर्स को प्रायरिटी देकर और भारी डिस्काउंट की पेशकश करने के जरिए अन्य कंपनियों को नुकसान पहुंचाया था। Reuters ने Amazon पर CCI की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि सैमसंग, शाओमी, Motorola, Realme और OnePlus की देश में यूनिट्स ने एमेजॉन और इससे जुड़ी फर्मों के साथ गठजोड़ कर स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव लॉन्च किए थे। यह कॉम्पिटिशन कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा Flipkart पर CCI की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला, Lenovo और Realme की देश में यूनिट्स ने इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया था। 
Advertisement

इस मामले में सैमसंग और शाओमी जैसे स्मार्टफोन मेकर्स की कानूनी और कम्प्लायंस से जुड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन रिपोर्ट्स में CCI के एडिशनल डायरेक्टर जनरल, G V Siva Prasad ने कहा है, "बिजनेस में एक्सक्लूसिविटी एक बहिष्कार की तरह है। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के साख ही कस्टमर्स के हितों के भी खिलाफ है।" इस बारे में शाओमी ने टिप्पणी करने से मना कर दिया, जबकि अन्य स्मार्टफोन मेकर्स ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। 

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने इन रिपोर्ट के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। CCI ने इन रिपोर्ट्स में कहा है कि जांच के दौरान एमेजॉन और फ्लिपकार्ट ने एक्सक्लूसिव लॉन्च के आरोपों से बचने का प्रयास किया था लेकिन अधिकारियों ने पाया है कि यह तरीका काफी इस्तेमाल हो रहा था। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसग और शाओमी की लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। देश में पिछले वर्ष ई-कॉमर्स का मार्केट लगभग 60 अरब डॉलर का था। यह मार्केट 2028 तक 160 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.