Samsung अब इंडिया में नहीं बेचेगी सस्‍ते कीपैड फीचर फोन! जानें क्‍यों

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कंपनी 15 हजार रुपये से ज्‍यादा कीमत वाले फोन्‍स पर फोकस कर रही है।

Samsung अब इंडिया में नहीं बेचेगी सस्‍ते कीपैड फीचर फोन! जानें क्‍यों

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

आंकड़े बताते हैं कि इस साल की पहली तिमाही में भारत में फीचर फोन्‍स की बिक्री में साल-दर-साल 39 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग फीचर फोन्‍स की आखिरी किस्‍त दिसंबर में आएगी
  • हालांकि कंपनी ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है
  • फीचर फोन्‍स की बिक्री में अभी तीसरे नंबर पर है कंपनी
विज्ञापन
कीपैड वाले बेसिक फीचर फोन्‍स का अपना जमाना है। खासतौर पर भारत में इनका इस्‍तेमाल अब भी बड़े पैमाने पर होता है। गरीब तबका, ऐसे लोग जो स्‍मार्टफोन के साथ कम्‍फर्टेबल नहीं है…फीचर फोन को जेब में रखते हैं। मार्केट में तमाम कंपनियां फीचर फोन बेच रही हैं, लेकिन सैमसंग और नोकिया जैसी पॉपुलैरिटी कोई नहीं बटोर पाया। सैमसंग की बात करें, तो उसकी Samsung Guru और Samsung Metro सीरीज सबसे ज्‍यादा हिट रही। इनके कई मॉडल मौजूद हैं, जिनमें म्‍यूजिक और एफएम वैरिएंट वाले फोन खूब बिकते हैं। ताजा जानकारी यह है कि सैमसंग भारत में अपने फीचर फोन बिजनेस को बंद कर सकती है। 

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि सैमसंग भारत में अपने सस्ते फीचर फोन के कारोबार को खत्म कर रही है। इस साल के आख‍िर तक कंपनी अपने फीचर फोन बिजनेस को बंद कर देगी। फीचर फोन्‍स की आखिरी किस्‍त दिसंबर में आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फोन सैमसंग की कॉन्‍टैक्‍ट मेकर डिक्‍सन के तैयार किए हुए होंगे।  

कंपनी के एक सोर्स ने इकॉनमिक टाइम्स को बताया है कि सैमसंग ने अपने चैनल पार्टनर्स से बात की है और कहा है कि वो अगले कुछ महीनों में या इस साल के अंत तक भारत के फीचर फोन कारोबार से बाहर हो जाएंगे। फ‍िलहाल सैमसंग या डिक्‍सन दोनों ने ही ऑफ‍िशियली इस पर कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि कंपनी 15 हजार रुपये से ज्‍यादा कीमत वाले फोन्‍स पर फोकस कर रही है। इसका एक मतलब यह भी है कि कंपनी अब 15 हजार रुपये से ऊपर की ही डिवाइस लॉन्‍च करेगी। यानी आने वाले वक्‍त में लोगों को सैमसंग के एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन भी देखने को नहीं मिलेंगे। 

काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि इस साल की पहली तिमाही में भारत में फीचर फोन्‍स की बिक्री में साल-दर-साल 39 फीसदी की गिरावट देखी गई है। टाइट सप्‍लाई, हाई इन्वेंट्री लेवल और कम होती डिमांड की वजह से ऐसा देखने को मिला है। फीचर फोन्‍स की कैटिगरी में फ‍िलहाल Itel और Lava जैसी कंपनियां टॉप ब्रैंड बनी हुई हैं। Samsung तीसरे नंबर पर है। मुमकिन है कि अब सैमसंग अपना फोकस सिर्फ स्‍मार्टफोन्‍स पर करना चाहती है। आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की गैलेक्सी S 22 सीरीज की डिवाइसेज को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स देखने को मिला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »