फोल्डेबल Samsung W22 5G फोन 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, पोस्टर में दिखा डिज़ाइन

Samsung W22 5G फोन चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन का पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें सैमसंग डब्ल्यू22 5जी फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। पोस्टर में फोन ब्लैक कलर में देखा जा सकता है, लेकिन फोन का हींज एरिया और लोगो गोल्डन कलर में मौजूद है।

फोल्डेबल Samsung W22 5G फोन 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, पोस्टर में दिखा डिज़ाइन
ख़ास बातें
  • Samsung W22 5G फोन की प्री बुकिंग 14 अक्टूबर से शुरू होगी
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है सैमसंग डब्ल्यू22 5जी
  • फोन के साथ S Pen stylus भी मिलेगा
विज्ञापन
Samsung W22 5G कंपनी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जो कि चीन में आधिकारिक रूप से कल 13 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि सैमसंग डब्ल्यू22 5जी फोन Samsung W21 5G का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। फोन का पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन को देखा जा सकता है। फोन के साथ S Pen stylus भी मिलेगा। फोन के डिज़ाइन के साथ-साथ पोस्टर में फोन की प्री-बुकिंग और सेल संबंधी डिटेल्स भी दी गई है। हालांकि, फिलहाल यह फोन चीन में ही लॉन्च किया जाने वाला है।

Samsung W22 5G फोन चीन में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, यह फोन Samsung W21 5G का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। फोन का पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें सैमसंग डब्ल्यू22 5जी फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है। पोस्टर में फोन ब्लैक कलर में देखा जा सकता है, लेकिन फोन का हींज एरिया और लोगो गोल्डन कलर में मौजूद है। फोन के साथ S Pen stylus भी देखा जा सकता है, जो कि ब्लैक कलर का है लेकिन इसके टॉप में गोल्डन रिंग दी गई है।

जैसे कि हमने बताया फोन की प्री-बुकिंग व सेल डिटेल्स भी कथित रूप से पोस्टर में दी गई है। फोन की प्री-बुकिंग चीन में 14 अक्टूबर से शुरू जाएगी, जो कि 21 अक्टूबर तक चलने वाली है। वहीं, फोन की खरीद के लिए 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक फोन Android 11 आधारित में One UI 3.1 पर काम करेगा। फोन में 7.6 इंच की प्राइमरी स्क्रीन मिलेगी और इसके साथ 6.2 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में इन-डिस्प्ले कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,400 एमएएच की होगी, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1768x2208 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung W22 5G, Samsung W22 5G launch, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »