Samsung W2019 Flip Phone से 9 नवंबर को उठ सकता है पर्दा

Samsung चीन में 9 नवंबर को अपने नए फ्लिप मॉडल से पर्दा उठाने वाली है। इवेंट के दौरान Samsung SM-W2019 को लॉन्च किया जाना है।

Samsung W2019 Flip Phone से 9 नवंबर को उठ सकता है पर्दा
ख़ास बातें
  • इवेंट में उठेगा Samsung W2019 फ्लिप फोन से पर्दा
  • स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस हो सकता है Samsung W2019
  • 9 नवंबर को सैमसंग चीन में आयोजित करेगी लॉन्च इवेंट
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung चीन में 9 नवंबर को अपने नए फ्लिप मॉडल से पर्दा उठाने वाली है। सैमसंग ने वुक्शी में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इवेंट के दौरान Samsung SM-W2019  को लॉन्च किया जाएगा, यह W2018 का अपग्रेड वर्जन होगा। याद करा दें कि W2018 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। W2018 में 4.2 इंच का दो एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और 6 जीबी रैम दी गई है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung SM-W2019 स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

टिप्सटर Zyad Atef द्वारा शेयर किए कथित इनवाइट से पता चला है कि सैमसंग ने कंफर्म कर दिया है कि कंपनी 9 नवंबर को अपने नए फ्लिप फोन से पर्दा उठाएगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए W2018 में 64 जीबी/ 256 जीबी वेरिएंट के साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में जान फूंकने के लिए 2,300एमएएच की बैटरी है।
 
ej6pgaqo

Photo Credit: Twitter/Zyad Atef

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung W2019 में फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ फोटोग्राफी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस दो रियर कैमरे हो सकते हैं। सैमसंब ब्रांड का यह फोन शुरुआत में Google के एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा लेकिन बाद में हैंडसेट के लिए एंड्ऱॉयड पाई अपडेट को जारी किए जाने की संभावना है। सैमसंग के इस हैंडसेट का कोडनेम "Lykan" है और यह मेटल से बना होगा। पिछले दो सालों से सैमसंग चीन में अपने फ्लिप फोन को लॉन्च कर रही है। याद करा दें कि कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन नवंबर 2016 में लॉन्च किया था जो कि स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर चलता है। Samsung W2019 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung W2019, Samsung flip phone, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »