Samsung के तीन बार फोल्ड होने वाले फोन का नाम लीक, Galaxy G Fold में होगा खास डिजाइन!

Galaxy G Fold को कंपनी साल की तीसरी तिमाही में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 08:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के ट्राईफोल्ड फोल्डेबल फोन का नाम Galaxy G Fold होगा।
  • Galaxy G Fold को कंपनी साल की तीसरी तिमाही में पेश कर सकती है।
  • इसमें 9.69 इंच का डिस्प्ले होगा।

लीक के अनुसार Samsung के ट्राईफोल्ड फोल्डेबल फोन का नाम Galaxy G Fold होगा।

Samsung कथित तौर पर तीन बार फोल्ड होने वाले फोन पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर काफी समय से चर्चा है। अधिकारिक रूप से कंपनी ने इसे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में भी टीज किया है। हालांकि सैमसंग ने इसकी सिर्फ एक झलक मात्र दिखाई है। फोन का लुक भी अभी तक छुपा हुआ है। अब सैमसंग के इस ट्रिपल फोल्डेबल फोन के बारे में एक ताजा अपडेट मिला है। फोन का नाम लीक हो गया है। 

Samsung जल्द ही ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने की तैयारी में जुटी है। इनोवेशन के मामले में कंपनी यह नया कारनामा करने वाली है। फोन को लेकर टिप्स्टर yeux1122 ने एक बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि Samsung के ट्राईफोल्ड फोल्डेबल फोन का नाम Galaxy G Fold होगा। इसके साथ ही इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा भी किया गया है। Galaxy G Fold को कंपनी साल की तीसरी तिमाही में पेश कर सकती है। 
Advertisement

Galaxy G Fold को लेकर बहुत अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन फोन काफी समय से अफवाहों में है। लीक्स को आधार बनाकर कहा जा सकता है कि इसमें 9.69 इंच का डिस्प्ले होगा। कंपनी ने इससे पहले Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच का डिस्प्ले दिया था। Galaxy G Fold का डिस्प्ले इससे 30% बड़ा हो सकता है। फोन फोल्डेड स्थिति में 6.54 इंच का होगा जिससे इसे होल्ड करने में परेशानी नहीं होगी और हाईट के मामले में यह मौजूदा स्मार्टफोन्स के जितना ही होगा। 

Galaxy G Fold के बारे में कहा जा रहा है इसमें G-शेप का फोल्डिंग मेकेनिज्म देखने को मिल सकता है। यानी कि स्क्रीन की दोनों साइड भीतर की ओर फोल्ड होंगी। इससे फायदा यह भी होगा कि फोन बंद होने की स्थिति में इसकी डिस्प्ले भी सुरक्षित रहेगी। वहीं Huawei Mate XT में S-शेप फोल्डिंग मेकेनिज्म मिलता है जिससे कि फोल्ड होने पर फोन की स्क्रीन खराब होने का रिस्क रहता है। बहरहाल, फोन का लॉन्च अभी काफी दूर है। लेकिन जल्द ही इसे लेकर कई और खुलासे सामने आ सकते हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1008x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.