Samsung जल्द लॉन्च करेगी Galaxy S24 सीरीज,  BIS वेबसाइट पर दिखा Galaxy S24+

कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 23:32 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे
  • Galaxy S24 सीरीज में AI कैमरा क्षमता मिल सकती है
  • इसका मुकाबला Google की Pixel 8 सीरीज से होगा

कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर Galaxy S24+ दिखा है। हालांकि, इसमें इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं है। Galaxy S24 सीरीज में AI कैमरा क्षमता मिल सकती है, जिससे इसका मुकाबला Google की Pixel 8 सीरीज से होगा।  Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। इसमें टाइनेयिम फ्रेम दिया जा सकता है। 

हाल ही में The Elec की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करेगी। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जा सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 26 से 30 जनवरी के बीच हैंडसेट मिल सकते हैं। Galaxy S24 की सेल्स 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था। Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इससे पहले टिप्सटर Sonny Dickson ने एक पोस्ट में इस सीरीज में शामिल स्मार्टफोन्स की डमी यूनिट्स दिखाई थी। इसमें Galaxy S24 और Galaxy S24+ में एक्सटर्नल मेटल फ्रेम के साथ राउंडेड ऐजेज हैं। Galaxy S23 और Galaxy S23+ की तुलना में इनके मेट फ्रेम के कोने पूरी तरह फ्लैट दिख रहे हैं। ये डमी यूनिट्स हैं और इस वजह से इन जानकारी को पूरी तरह सही नहीं मानना चाहिए। सैमसंग की ओर से जल्द इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी जा सकती है। Galaxy S24 सीरीज के स्मार्टफोन्स में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने नई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.