Samsung जल्द लॉन्च करेगी Galaxy M44, कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग 

यह 6 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट और व्हाइट और ब्लैक कलर्स में है। इसके प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 17:20 IST
ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Galaxy M34 की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 888 SoC हो सकता है
  • पिछले महीने सैमसंग ने भारत में Galaxy S23 FE को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की जल्द  Galaxy M44 लॉन्च करने की तैयारी है। यह इस वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Galaxy M34 की जगह लेगा। इससे पहले Galaxy M44 को बेंचमार्किंग और सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा दया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की दक्षिण कोरिया में वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गया है। 

Sammobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy M44 को सैमसंग की वेबसाइट पर 'Galaxy Jump 3' के तौर पर लिस्ट किया गया है और इसका मॉडल नंबर SM-M446KZKAKTC है। यह 6 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट और व्हाइट और ब्लैक कलर्स में है। इसके प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। हाल ही में Galaxy M44 को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इससे पहले यह Geekbench पर दिखा था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 888 SoC हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
Advertisement

कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6.58 इंच फुल HD+ (2,408 x 1,080 पिक्सल ) PLS LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होने की संभावना है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, ब्लूटूथ v5.2, GPS, QZS, Wi-Fi 802.11, NFC और USB Type-C हो सकते हैं।  

पिछले महीने सैमसंग ने भारत में Galaxy S23 FE को लॉन्च किया था। यह Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन का फैन एडिशन मॉडल है। कंपनी ने फरवरी में इस स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया था। Galaxy S23 FE में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2200 SoC दिया गया है। इसमें 8 GB का RAM और 128 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Indigo और Tangerine के अतिरिक्त कलर्स में भी उपलब्ध है। इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये है। इसे Cream, Graphite, Mint और Purple कलर्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच डायनैमिक फुल HD+ AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.