• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M21 होगा 16 मार्च को लॉन्च, 6,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे होना तय

Samsung Galaxy M21 होगा 16 मार्च को लॉन्च, 6,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे होना तय

Samsung Galaxy M21 की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। यह Samsung India की वेबसाइट और अमेज़न पर लाइव हुई है। यानी सैमसंग का यह फोन कंपनी की साइट के अलावा अमेज़न पर भी बिकेगा।

Samsung Galaxy M21 होगा 16 मार्च को लॉन्च, 6,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे होना तय

Samsung Galaxy M21 को तीन रंग में लाए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा सैमसंग गैलेक्सी एम21 में
  • Samsung Galaxy M21 के बाकी दो सेंसर के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
Samsung ने ऐलान कर दिया है कि वह 16 मार्च को अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Samsung Galaxy M20 के अपग्रेड Samsung Galaxy M21 को लॉन्च करेगी। फोन के डिज़ाइन की झलक देने के साथ सैमसंग ने अपन गैलेक्सी एम21 हैंडसेट के कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। यह फोन  6,000 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

Samsung Galaxy M21 की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। यह Samsung India की वेबसाइट और अमेज़न पर लाइव हुई है। यानी सैमसंग का यह फोन कंपनी की साइट के अलावा अमेज़न पर भी बिकेगा। डिज़ाइन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम21 बहुत हद तक Samsung Galaxy M31 से प्रेरित लगता है। चाहे ब्लू कलर स्कीम हो या फिर नॉच, या फिंगरप्रिंट सेंसर का आकार। प्रमोशनल तस्वीरों में हैंडसेट का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। इनमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। बाकी दो कैमरों के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। संभवतः इनमें से एक वाइड-एंगल शूटर होगा और दूसरा डेप्थ सेंसर हो सकता है।

Samsung ने खुलासा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम21 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। प्रतीत होता है कि यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन से लैस है। वाटरड्रॉप नॉच में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे को जगह मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि अमेज़न और सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव माइक्रोसाइट में फोन में 6,000 एमएएच बैटरी होने का ज़िक्र है। खबर है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। Galaxy M21 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसके ऊपर One UI 2.0 होगा। इसे ब्लू, ब्लैक और वॉयलेट रंग में लॉन्च किया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »