Samsung की आगामी Galaxy Z सीरीज के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की भारत में शुरू हुई बुकिंग

इन प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को जल्द डिलीवरी के साथ ही इन Galaxy डिवाइसेज में से किसी ेक की खरीदारी पर 5,999 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2025 22:07 IST
ख़ास बातें
  • नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 हो सकते हैं
  • इसके साथ ही सैमसंग स्मार्टवॉच और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स भी ला सकती है
  • कंपनी के आगामी प्रोडक्ट्स के लिए 2,000 रुपये में प्री-बुकिंग हो सकती है

नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung के अगले महीने होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी स्मार्टवॉच और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी ला सकती है। भारत में इन प्रोडक्ट्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। 

कंपनी के नए स्मार्टफोन्स को 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के साथ ही कंपनी के नए प्रोडक्ट्स के लिए 2,000 रुपये की रकम के साथ प्री-बुकिंग देश में सैमसंग की वेबसाइट, ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart, सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए कराई जा सकती है। इन प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को जल्द डिलीवरी के साथ ही इन Galaxy डिवाइसेज में से किसी एक की खरीदारी पर 5,999 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं। 
Advertisement

सैमसंग की आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की सीरीज में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। Galaxy Unpacked इवेंट में इसके अलावा Galaxy Watch 8 और नए Galaxy Buds को भी पेश किया जा सकता है। 
यह इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा सकता है। इसमें Galaxy Z Flip 7 का Fan Edition (FE) वर्जन भी लाया जा सकता है। इसमें Galaxy Watch 8 सीरीज को भी पेश किया जा सकता है। इसमें Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन शामिल हो सकता है। 
Advertisement

इस इवेंट में सैमसंग का ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी लाया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में आगामी Galaxy Z सीरीज सबसे थिन, लाइटवेट और सबसे एडवांस्ड होगी। इस पोस्ट में एक बुक-स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन का वीडियो दिया गया था। इससे यह Galaxy Z  Fold 7 होने का संकेत मिला था। कंपनी ने कहा था कि नई Galaxy Z सीरीज के साथ उसके डिजाइनर्स और इंजीनियर्स ने डिवाइसेज को अधिक स्लिम, लाइटवेट और ड्यूरेबल बनाने पर फोकस किया है। सैमसंग ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Ultra लेवल का एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराएगा। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.