• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के 200MP कैमरा सेंसर ने मचाई हलचल, बॉस्केट बॉल कोर्ट के डेढ़ गुना बड़े कैनवास पर उतारी फोटो!

Samsung के 200MP कैमरा सेंसर ने मचाई हलचल, बॉस्केट बॉल कोर्ट के डेढ़ गुना बड़े कैनवास पर उतारी फोटो!

एचपी1 सेंसर के बारे में कहा जाता है कि यह डिटेल्स को ज्यों की त्यों मेंटेन करते हुए फोटो को क्रॉप और जूम कर सकता है।

Samsung के  200MP कैमरा सेंसर ने मचाई हलचल, बॉस्केट बॉल कोर्ट के डेढ़ गुना बड़े कैनवास पर उतारी फोटो!

Photo Credit: YouTube Screenshot/Samsung

नया Samsung सेंसर 12.5 मेगापिक्सल से 200 मेगापिक्सल तक के रेजॉल्यूशन में इमेज कैप्चर कर सकता है।

ख़ास बातें
  • सेंसर से ली गई ये फोटो को 28 x 22 मीटर कैनवास पर उकेरा गया है
  • कैनवास एक बिल्डिंग पर लगा दिखाया गया है
  • माना जा रहा है कि Motorola का अपकमिंग फोन इस सेंसर के साथ आ सकता है
विज्ञापन
जब से स्मार्टफोन चलन में आए हैं, कैमरा इनके मेन फीचर्स में से एक माना जाता है। एक बड़ा ग्राहक वर्ग स्मार्टफोन खरीदते वक्त कैमरा को ध्यान में जरूर रखता है। 5 मेगापिक्सल से 108 मेगापिक्सल के कैमरा वाले स्मार्टफोन आने बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगा है। कंपनियां कैमरा के लिए नई नई तकनीकों को इजाद कर रही हैं। अब Samsung  ने अपने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से पर्दा उठाकर स्मार्टफोन मार्केट को हिला दिया है। 

Samsung ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने लेटेस्ट 200MP HP1 सेंसर के बारे में बताया है। YouTube पर अपलोड किए गए इस वीडियो में Samsung ने अपने ISOCELL सेंसर के बारे में दिखाया है कि यह सेंसर फोटो में बहुत अधिक डिटेल्स लेकर आ सकता है, जैसा कि अभी तक किसी स्मार्टफोन कैमरा सेंसर में नहीं देखा गया है। सैमसंग के इस नए कैमरा सेंसर के बाद अब स्मार्टफोन मार्केट में कयास लगने शुरू हो गए हैं कि यह जबरदस्त कैमरा सेंसर कौन से स्मार्टफोन के साथ मार्केट में डेब्यू कर सकता है। कंपनी ने इस नए सेंसर के बारे में अधिक डिटेल्स अपनी ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी शेयर की हैं। 

कंपनी ने अपने ISOCELL HP1 सेंसर की घोषणा सितंबर 2021 में की थी। ऐसा माना जा रहा है कि Motorola का स्मार्टफोन सबसे पहले इस सेंसर के साथ आएगा। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एचपी सेंसर टेस्ट बोर्ड, एक्सटर्नल डिस्प्ले, एक अन्य लेंस से जुड़े Frankenstein रिग से अटैच किया जाता है। इसके बाद सेटअप को एक बिल्ली की फोटो कैप्चर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उसके बाद फोटो को इंडस्ट्रियल प्रिंटर पर प्रिंट किया जाता है। 

सेंसर से ली गई ये फोटो 28 x 22 मीटर कैनवास पर उकेरी जाती है, जिसका आकार एक बॉस्केट बॉल कोर्ट से डेढ़ गुना बड़ा बताया गया है। इसमें छोटे छोटे 2.3m के टुकड़े एक दूसरे से जुड़े होते हैं। यह कैनवास एक बिल्डिंग पर लगा दिखाया गया है। एचपी1 सेंसर के बारे में कहा जाता है कि यह डिटेल्स को ज्यों की त्यों मेंटेन करते हुए फोटो को क्रॉप और जूम कर सकता है। नई केमेलॉनसेल (ChamelonCell) पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी इस सेंसर की एक और खासियत है। यह 16 पिक्सल को एक साथ रखने में सक्षम है जिससे यह 12.5 मेगापिक्सल से 200 मेगापिक्सल तक के रेजॉल्यूशन में इमेज कैप्चर कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »