• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!

Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!

सैमसंग जल्द ही नया Galaxy AI फीचर लॉन्च कर सकती है जिससे शॉर्ट्स और छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे।

Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!

कंपनी जल्द ही एक ऐसा फीचर अपने UI में दे सकती है जिसके जरिए चुटकी में शॉर्ट वीडियो बनाए जा सकेंगे।

ख़ास बातें
  • फोन में मौजूद फोटो से ही वीडियो और शॉर्ट्स बनाए जा सकेंगे।
  • चाहे तो यूजर प्रॉम्प्ट डालकर भी मनचाहा वीडियो बनवा सकेगा।
  • यूजर के पास Shorts को कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी मिल सकता है।
विज्ञापन

Samsung यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। कंपनी जल्द ही एक ऐसा फीचर अपने UI में दे सकती है जिसके जरिए चुटकी में शॉर्ट वीडियो बनाए जा सकेंगे। यूजर को न किसी ऐप की जरूरत होगी और न ही एडिटिंग करने की। कथित तौर पर कंपनी नए Galaxy AI फीचर पर काम कर रही है। इसके आने के बाद फोन में मौजूद फोटो से ही वीडियो और शॉर्ट्स बनाए जा सकेंगे। आइए जानते हैं डिटेल। 

सैमसंग जल्द ही नया Galaxy AI फीचर लॉन्च कर सकती है जिससे शॉर्ट्स और छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। फीचर का नाम Shorts हो सकता है। आपके फोन में मौजूद फोटो को इस्तेमाल करके ये बनाए जा सकेंगे। यूजर को वीडियो या शॉर्ट्स क्रिएट करने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं रहेगी। SamMobile की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 9.5 के बीटा अपडेट में यह फीचर आ सकता है। खासतौर पर फीचर को गैलरी ऐप के लिए डेवलप किया जा सकता है। 

कहा जा रहा है कि यूजर चाहे जैसे इससे वीडियो क्रिएट कर सकेगा। इसमें खुद से वीडियो बनाने की क्षमता भी होगी, या चाहे तो यूजर प्रॉम्प्ट डालकर भी मनचाहा वीडियो बनवा सकेगा। अगर ऐसा होता है तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। सीधे फोन की गैलरी से वीडियो, शॉर्ट्स बनेंगे जिन्हें सीधे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा सकेगा। 

यूजर के पास Shorts को कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी मिल सकता है। वह नए फॉन्ट भी डाउनलोड कर सकता है और ऑडियो भी डाउनलोड कर सकता है ताकि मनपसंद वीडियो बनवाया जा सके। गैलरी के स्टोरीज सेक्शन में ये वीडियो जाकर दिखाई देंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कथित अपकमिंग फीचर पेड हो सकता है, यानी इसके लिए यूजर से चार्ज लिया जा सकता है। बहरहाल, अभी यह डेवलपमेंट फेज में है, जल्द ही इसे लेकर कोई और अपडेट आ सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  2. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  3. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  4. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  5. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  7. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  8. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  9. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  10. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »