सैमसंग इंडिया ने भेजा मीडिया इनवाइट, गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ का लॉन्च इवेंट 6 मार्च को

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी दे दी है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था, सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ भारत में मंगलवार, 6 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मार्च 2018 13:10 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस9 का 64 जीबी मॉडल भारतीय मार्केट में 57,900 रुपये में मिलेगा
  • गैलेक्सी एस9+ के शुरुआती मॉडल की कीमत 64,900 रुपये होगी
  • इन फोन के 128 जीबी वेरिेएंट को भारतीय मार्केट में नहीं पेश किया जाएगा
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी दे दी है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था, सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ भारत में मंगलवार, 6 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे। दरअसल, सैमसंग इंडिया इस दिन नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करेगी जिसके लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए गए हैं। ताज़ा इनवाइट मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 के सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट वाले इनवाइट जैसा ही है।

वैसे, सैमसंग तो इस इवेंट में इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा करेगी ही, लेकिन गैजेट्स 360 ने अपने पाठकों को इसके बारे में पहले ही बताया था। रिटेल मार्केट में सूत्रों के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 64 जीबी मॉडल भारतीय मार्केट में 57,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, गैलेक्सी एस9+ के शुरुआती मॉडल की कीमत 64,900 रुपये होगी। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 65,900 रुपये और 72,900 रुपये होगी। गैजेट्स 360 को पता चला है कि इन फोन के 128 जीबी वेरिेएंट को भारतीय मार्केट में नहीं पेश किया जाएगा।


सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एस9 परिवार के दोनों फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट होंगे- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy S9 में 5.9 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसकी मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.