Samsung 23 सितंबर को लॉन्च करेगी नया प्रोडक्ट, Galaxy S20 FE की उम्मीद

Samsung 23 सितंबर को 10 बजे ईटी (भारत में शाम 7:30 बजे) पर सैमसंग न्यूज़रूम साइट और फेसबुक, यूट्यूब सहित अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए इस इवेंट की मेजबानी करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2020 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है
  • 23 सितंबर को Galaxy Unpacked for Every Fan इवेंट में लॉन्च हो सकता है फोन
  • गैलेक्सी एस20 एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद

Samsung Galaxy S20 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Samsung Galaxy S20 FE के इसी महीने 23 सितंबर को लॉन्च होने होने की उम्मीद है। सैमसंग ने 23 सितंबर के लिए "गैलेक्सी अनपैक्ड फॉर एवरी फैन" नाम से एक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया है, जहां गैलेक्सी एस20 एफई उर्फ गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन को लॉन्च करने की काफी संभावना है। आगामी स्मार्टफोन को शुरू में सैमसंग गैलेक्सी एस20 लाइट के रूप में लॉन्च किए जाने की अफवाह थी, जो कि फ्लैगशिप एस20 सीरीज़ का टोन-डाउन वर्ज़न होगा। इस प्रकार, आप कुछ समझौतो के साथ कंपनी के टॉप-एंड स्मार्टफोन को कम कीमत में अनुभव करने का मौका पा सकेंगे। हालांकि, Samsung Galaxy S20 FE एक फ्लैगशिप-जैसा अनुभव देने के लिए गैलेक्सी एस20 सीरीज़ से मिलते जुलते स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा।

Samsung Newsroom की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए 'Samsung Galaxy Unpacked for Every Fan' इवेंट के इनवाइट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी असल में कौन का प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। फिर भी, कंपनी का कहना है कि यह इवेंट विशेष रूप से अपने गैलेक्सी फैन्स के लिए है। यह सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई उर्फ ​​सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन के लॉन्च का संकेत देता है।

Samsung 23 सितंबर को 10 बजे ईटी (भारत में शाम 7:30 बजे) पर सैमसंग न्यूज़रूम साइट और फेसबुक, यूट्यूब सहित अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए इस इवेंट की मेजबानी करेगी। कंपनी लॉन्च से पहले कुछ टीज़र भी डाल सकती है।


पिछले हफ्ते Samsung Galaxy S20 FE को आधिकारिक लॉन्च से पहले फिलीपींस में सैमसंग की आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में शामिल फोन की तस्वीरों से काफी कुछ साफ हो गया था। लिस्टिंग से फोन के रंग विकल्पों और स्टोरेज विकल्पों का भी पता चला था। प्रोडक्ट पेज पूरी तरह से अपडेट नहीं किया गया था, इसलिए स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
Advertisement

पिछली रिपोर्टों में सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी मॉडल पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 6.5 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट की मौजूदगी का सुझाव दिया गया था। इसके 4जी मॉडल को एक्सिनॉस 990 चिपसेट पर काम करने के लिए कहा गया है। फोन में 6 जीबी रैम शामिल होगी और ट्रिपल कैमरा सेटअप में दो 12-मेगापिक्सल सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। फ्रंट में, फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की क्षमता 4,500mAh हो सकती है और यह 15 वॉट चार्जर के साथ आ सकता है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए कंपनी इसमें IP68 प्रोटेक्शन दे सकती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  2. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  5. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  7. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  8. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  9. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  10. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.