Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग

Samsung Galaxy Z Fold 8 का पासपोर्ट जैसा डिजाइन रखा जा सकता है और यह कंपनी का पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन होने की संभावना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 20:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 की लगभग 28 लाख यूनिट्स बनाई जा सकती हैं
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है
  • Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को 22 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को 22 जुलाई को कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 (Wide) और Galaxy Z Flip 8 शामिल हो सकते हैं। सैमसंग के अपनी मैन्युफैक्चरिंग की योजना में बदलाव करने की संभावना है। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी वाइड डिस्प्ले वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 की Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की तुलना में ज्यदा मैम्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गा है कि इस वर्ष Samsung Galaxy Z Fold 8 की लगभग 28 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। सैमसंग की Galaxy Z Fold 8 Ultra की लगभग 20 लाख यूनिट्स और  Galaxy Z Flip 8 की लगभग 15 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। 

Advertisement

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की लगभग समान संख्या में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को एलोकेट किया है। आमतौर पर, सैमसंग की Galaxy Z सीरीज की लगभग 60 लाख यूनिट्स वार्षिक की शिपमेंट होती है। पिछले वर्ष शिपमेंट का यह आंकड़ा 60 लाख यूनिट्स से अधिक का था। इसके पीछे Samsung Galaxy Z Fold 7 की मजबूत डिमांड प्रमुख कारण था। इस वर्ष कंपनी की अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। Samsung Galaxy Z Fold 8 का पासपोर्ट जैसा डिजाइन रखा जा सकता है और यह कंपनी का पहला वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 इंच की AMOLED इनर स्क्रीन हो सकती है। ये दोनों स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती हैं। 

सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 का प्राइस Galaxy Z Fold 8 Ultra से कम हो सकता है। कंपनी के Galaxy Z Fold 8 के रियर में डुअल कैमरा यूनिट हो सकती है। सैमसंग का Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को ब्रिटेन के लंदन में आयोजित होगा। इस इवेंट में कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 सीरीज को भी लॉन्च किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.