Samsung की Galaxy S24 का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी, लीक हुआ प्राइस

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 SoC को 12 GB तक के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 17:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 SoC दिया गया है
  • यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड One UI 6.1 पर चलता है
  • सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में आयोजित हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच फुल HD+ डायनैमिक 2X डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy S24 को लॉन्च किया था। इस सीरीज के बेस मॉडल S24 में डायनैमिक 2X डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 4,000 mAh की बैटरी थी। इसे दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया था। कंपनी इस स्मार्टफोन का एक अन्य वेरिएंट जल्द लॉन्च कर सकती है। 

टिप्सटर Abhishek Yadav ((@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक इमेज शेयर की जिसमें Galaxy S24 के 8 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस दिख रहा है। इस इमेज में यह प्राइस 74,999 रुपये का दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB और 8 GB + 512 GB वेरिएंट्स के प्राइस क्रमशः 79,999 रुपये और 89,999 रुपये के हैं। 

इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच फुल HD+ डायनैमिक 2X डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 SoC को 12 GB तक के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड One UI 6.1 पर चलता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में वाइड लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में आयोजित हो सकता है। इसमें नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में Galaxy Ring को भी पेश करने की संभावना है। हाल ही में SamMobile की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कंपनी का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को होगा। इसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जाएगा। पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक्स का आयोजन भी होना है। आमतौर पर, सैमसंग नए Galaxy Z स्मार्टफोन्स को अमेरिका में लॉन्च करती है। हालांकि, पिछले वर्ष इसने दक्षिण कोरिया में यह इवेंट किया था। कंपनी की तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने की योजना है। इनमें दो बुक स्टाइल वाले Galaxy Z स्मार्टफोन और एक क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग का Galaxy Z Fold 6 Ultra हार्डवेयर अपग्रेड और अधिक प्राइस के साथ लाया जा सकता है। 



 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  2. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  3. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
  4. Vivo के पहले ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च, 75 घंटे की बैटरी, 58dB ANC फीचर से लैस
  5. Vivo S60, S60 Vitality Edition लेटेस्ट फोन लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी, 16GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. 55 घंटे बैटरी, 55dB ANC फीचर के साथ Vivo TWS 5e ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi Headphones Neo हुए लॉन्च 72 घंटे बैटरी, 42dB धांसू ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. 27 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का धांसू फोन, 50MP डुअल कैमरा से लैस, आया धमाका ऑफर
  9. Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
  10. दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.