Samsung ने 6,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया M15 5G

इसका 6.5 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 16:19 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ दिया गया है
  • यह Blue Topaz, Celestial Blue और Stone Grey कलर्स में उपलब्ध होगा
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने सोमवार को भारत में Galaxy M15 5G को लॉन्च किया। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हुए थे। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 13,299 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 14,799 रुपये है। इसे Blue Topaz, Celestial Blue और Stone Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। 

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इसका 6.5 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। इसके हुड के नीचे ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर 6 GB तक के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का शूटर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, GPS, Beidou, Galileo, QZSS, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, गायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Galaxy M15 5G में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 21 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और 128 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम देती है। इसका साइज 160.1 x 76.8 x 9.3mm और भार लगभग 217 ग्राम का है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। ये एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.