Samsung Galaxy A14 भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस

सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में Exynos 850 SoC के साथ 4 GB का RAM और 128 GB तक स्टोरेज है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2023 15:48 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A13 की जगह लेगा
  • इसे ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकेगा
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है

कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन से अधिक चल सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने सोमवार को भारत में Samsung Galaxy A14 4G को लॉन्च किया है। इस बजट स्मार्टफोन में Exynos 850 SoC के साथ 4 GB का RAM और 128 GB तक स्टोरेज है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A13 की जगह लेगा। 

Samsung Galaxy A14 का प्राइस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये है। इसे ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकेगा। नई Samsung Galaxy A सीरीज के इस स्मार्टफोन को शुरुआत में खरीदने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। सैमसंग ने इसकी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी शुरुआती ऑफर के तौर पर SBI कार्ड्स के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।  

Samsung Galaxy A14 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट और दो OS अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) PLS LCD डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टाकोर Exynos 850 SoC 8 GB तक के RAM के साथ है। इसमें RAM प्लस फीचर के साथ उपलब्ध मेमोरी को 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्टर लेंस के साथ है। इसकी कैमरा यूनिट में 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में 128 GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5 mm का हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन से अधिक चल सकती है। इस हैंडसेट का आकार 167.7 x 78.0 x 9.1 mm और वजन 201 ग्राम का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.