100 करोड़ के Samsung मोबाइल ट्रक से चोरी!

Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। Samsung Galaxy Z Flip 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 की बड़ी शिपमेंट लंदन में चोरी
  • ट्रक में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्मार्टफोन्स और वॉच
  • चोरी हुए डिवाइसेज में Galaxy Watch 8, Galaxy S25 और Galaxy A16 भी शामिल

Photo Credit: Unsplash/ hdbernd

Samsung के नए Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 फोन सहित कई अन्य मॉडल्स को बड़ी संख्या में चुरा लिया गया है। लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट के पास, अंदाजन 12,000 Samsung डिवाइसों से भरा एक ट्रक लुटा गया है, जिसमें करीब 5,000 Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 शामिल थे। बाकी में Galaxy Watch 8, Galaxy S25 व A16 मॉडल्स भी थे। घटनास्थल से ट्रक गायब हो गया, जिसके बाद कंटेनर तो मिला लेकिन उसका सामान गायब था।

Yonhapnewstv की रिपोर्ट बताती है कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास सैमसंग के डिवाइसों से भरा एक ट्रक लूटा गया है, जिनमें करीब 12,000 Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Galaxy Watch 8, Galaxy S25 और Galaxy A16 मॉडल्स शामिल थें। चोरी हुई डिवाइसेज का कुल दाम 9-10 मिलियन यूरो, यानी लेटेस्ट कन्वर्जन के हिसाब से भारत में लगभग 100 करोड़ रुपये से ऊपर बताया जा रहा है।

रिपोर्ट बताती है कि ट्रक एयरपोर्ट से वेराहाउस ट्रांसफर हुआ था लेकिन बीच में ही किसी ने उसमें रुकावट डाली। इस पर अभी ब्रिटिश पुलिस की जांच जारी है। Samsung ने बताया कि इन फोन को इंश्योरेंस से कवर किया गया था, इसलिए फाइनेंशियल नुकसान नहीं होगा।

बता दें कि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है। दूसरी ओर Samsung Galaxy Z Flip 7 के 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है।

दूसरी ओर Samsung Galaxy S25 को भारत में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें बेस 12GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है।

Advertisement

Samsung डिवाइसेज की चोरी कब और कहां हुई?

यह घटना लंदन में 2 अगस्त को एक लॉजिस्टिक्स डिपो में हुई, जब एक पूरा ट्रक Samsung Galaxy Z Fold 7 डिवाइसेज से भरा हुआ चोरी कर लिया गया।

चोरी हुए प्रोडक्ट्स की कीमत कितनी थी?

चोरी हुए फोनों की कुल कीमत करीब 100 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

क्या ये डिवाइसेज भारत में लॉन्च हो चुके हैं?

हां, ये डिवाइसेज भारत में लॉन्च हो चुके हैं।

Advertisement

क्या फोन ट्रैक किए जा सकते हैं?

हां, Samsung ने सभी IMEI नंबर ब्लॉक कर दिए हैं, जिससे चोरी हुए डिवाइस यूजलेस हो जाएंगे।

क्या कोई गिरफ्तारी हुई है?

अब तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन जांच जारी है।

क्या Samsung ने इसपर कोई बयान जारी किया है?

Samsung ने घटना की कथित पुष्टि की है, लेकिन खुले तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.